बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

by

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने की।
इस लोन मेले में सभी बैंकों एवं जिला ऊना के सभी कमर्शियल व्हीकल डीलरों ने अपने काउंटर स्थापित किए थे। मेले में लगभग 100 व्यक्तियों ने योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा 6 व्यक्तियों के मौके पर ही आवेदन भरे गए। इसके अतिरिक्त योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों को प्रो राम कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र ऊना महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने मेले में उपस्थित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बारे विस्तृत जानकारी भी दी। अशुल धीमान ने बताया कि आगामी लोन मेला 17 फरवरी को विकासखंड अंब के तहत राॅयल बैंक्यूट हाॅल नजदीक आईसीआईसीआई बैंक अंब में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Himachal News : IAS संजय गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव

कार्यकारी जिम्मेदारी के बाद संजय गुप्ता को नियमित मुख्य सचिव नियुक्ति एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। सिरमौर  :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए हिमाचल सरकार ने पौंग डैम पर भेजा

ऊना : हिमाचल सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए पौंग डैम पर भेजा जिन्हे वहां पर मुफत प्रोडक्शन किट, आने जाने का खर्चा व...
Translate »
error: Content is protected !!