बादल परिवार ने ‘सुखविलास’ के लिए 108 करोड़ का कर माफ कराया : मुख्यमंत्री मान

by

चंडीगढ़ :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बादल परिवार ने शिरोमणि अकाली दल के शासन के दौरान नीतियों में बदलाव कर मोहाली स्थित लक्जरी होटल ‘सुखविलास’ के लिए 108 करोड़ रुपये का कर माफ करवाया।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी।
इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मान को शिअद प्रमुख सुखबीर बादल के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए मामला दर्ज कराने या दुर्भावनापूर्ण झूठ बोलने के लिए माफी मांगने को कहा। शिअद ने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें एक और मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि बादल परिवार ने 2007-2017 तक दस साल की अवधि के लिए लक्जरी होटल परियोजना के लिए 108 करोड़ रुपये की कर छूट का दावा किया था। उन्होंने दावा किया कि अकाली सरकार ने होटल के निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए पंजाब इको-टूरिज्म नीति 2009 बनाई। मान ने कहा कि करदाताओं का पूरा पैसा वसूल किया जाएगा। शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि ये आरोप केवल किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में दर्ज ‘जीरो प्राथमिकी’ से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 लड़कों के साथ थी 8 लड़किया दरवाजा खुला तो लोगों ने बंद कर ली आंखें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।  दरअसल, जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से 8...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘Fast Track Punjab Portal’, रोजगार के अवसरों में भी इजाफा

मोहाली : राज्य सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश को तेज गति देने और निवेशकों को आसान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल का...
article-image
पंजाब

Devotion to Lord Shiva in

Special Report by Senior Journalist Sanjeev Kumar from Datarpur At the sacred premises of Gati Machine Baba Lal Dayal Dham in Datarpur, renowned spiritual leader Mahant Ramesh Das Ji Shastri shared his message on...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
Translate »
error: Content is protected !!