बाबा औगढ़ मंदिर ट्रस्ट जैजों जनसेवा को समर्पित – दानवीरों के सहयोग से होते हैं महान सेवाकार्य : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 16 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ के आशीर्वाद से ट्रस्ट जनहित के कार्यों को निरंतर चला रहा है जिसके चलते बाबा औगढ़ मंदिर जैजों से पंजाब, हरियाणा तथा आस पास के क्षेत्रों के सर्वोच्च चिकित्सा स्थल पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए लंगर वैन चलती है जो कि वहां जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है। खन्ना ने कहा की इस महान सेवाकार्य में समृद्ध दानी सज्जनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य है मानवता की सेवा के लिए ट्रस्ट की गतिविधियों को और तेज किया जाए। खन्ना ने कहा कि कोई भी जनसेवा कार्य दानवीरों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता। खन्ना ने इस मौके आव्हान किया कि जनसेवा के कार्यों की गतिशीलता को बढ़ने के लिए स्वैच्छा से इस महान सेवाकार्य में भागीदारी देने वाले दानवीर बाबा औगढ़ मंदिर में आएं और इस सेवाकार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Food Safety Team of Health

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha : As per the orders of Honorable Commissioner Food and Drug Administration Punjab Mr. Dilraj Singh IAS and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Pawan Kumar Shagotra and as per the guidelines of...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगस्त और सितंबर में अभी और कितना बरसेंगे बादल? ..मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट… जानिए मानसून का ताजा हाल

एएम नाथ । शिमला/ चंडीगढ़ : भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। देश में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान...
article-image
पंजाब

पवन दीवान की पोस्टर मुहिम: पूछा – पंजाब की महिलाओं के 48,000 रुपये कहाँ हैं?

लुधियाना, 5 मार्च: आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा न करने के विरोध में जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
Translate »
error: Content is protected !!