बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

by

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजय कुमार (55 वर्ष), पुत्र महेंद्र दास, निवासी गांव सरियाणा (मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच विजय कुमार मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना माना जा रहा है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि श्रद्धालु को ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ आया हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अटैक आने के कारण वह बेसुध होकर गिरे और चोट लगने से स्थिति और बिगड़ गई। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना …सुखबीर सिंह बादल की अपील

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यह जानकारी दी कि पार्टी ने जालंधर में एक बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की है, जो अब कार्यरत है। यह केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा : पुराना होशियारपुर रोड़ वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी : दिल्ली में बड़े स्तर पर घट सकती है आप की सीटें

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावों में मुख्य मुद्दा AAP का लगातार तीसरा...
Translate »
error: Content is protected !!