बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, 16 नवंबर । पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शनिवार काे महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी हत्या  मामले में एक आराेपित काे पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लाॅरेंस बिश्नाेई गिराेह से जुड़ा हुआ है। गत माह मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल्का जिले के पक्का चिश्ती के निवासी आकाश गिल के रूप में हुई है।

डीजीपी ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा है, जो बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपित को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल की निगरानी में पुलिस टीमें, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस के साथ निकट समन्वय से काम कर रही थीं। जांच के दौरान इस केस में आरोपित आकाश गिल की भूमिका सामने आई।  उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आरोपित को फाजिल्का के सुलेमानकी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिग लड़की को दोबारा बहला फुसलाकर लेकर जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने गढ़शंकर पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
पंजाब

नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए राजा राम मोहन राय का योगदान बेमिसाल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित महिला सशक्तिकरण चेतना रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर : महान समाज सुधारक राजा राम मोहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने...
Translate »
error: Content is protected !!