बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

by

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है। जबकि दो मेमने ही बाड़े में जिंदा बचे थे। आशंका जताई जा रही है कि लापता मेमनों को तेंदुयां उठा कर जंगल में ले गया होगा।

गांव बारापुर में किसान गुरदीप सिंह पुत्र महां सिंह के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार दिए। जिन्में  से 16 मृत मेमने बाड़े में पड़े थे और 8 मेमने लापता बताए जाते हैं। सिर्फ 2 ही ज़िंदा बचे। लापता 8 मेमने को तेंदुयां उठा कर जंगल की और  ले गया। यह घटना तबी घटी किसान गुरदीप सिंह बकरियां चराने जंगल गया हुआ था। लेकिन 26 मेमनों को बाड़े में छोड़ गए थे। किसान गुरदीप सिंह को वापिस देर रात बाड़े में पहुंचने पर पता चला।

किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका बाड़ा स्कूल के पीछे है और बाड़े के पास जंगल लगा हुआ है। जब वह पिछले दिन बकरियां चराने जंगल गया तो बाड़े में 26 बकरियों के छोटे मेमने थे। बीते कल जब वह शाम को वापस आया तो बाड़े में मौजूद 16 बकरियों के बच्चे मरे पड़े थे, उनके गले पर दांतों के तीखे निशान थे। दो मेमने जिंदा बाड़े में ही मिल गए और आठ बच्चे बाड़े से गायब थे, जिन्हें शायद तेंदुयां उठाकर जंगल में ले गया होगा।

गांव की सरपंच संतोष कुमारी, सुरिंदर पाल पूर्व सरपंच, कुलवंत सिंह, जसवीर कौर पंच, प्रीतम चंद नंबरदार, प्रकाश सिंह नंबरदार ,जीवन लाल के कहा कि गांव के आसपास जंगल में अक्सर तेंदुआ लोगों द्वारा देखा गया है। यह तेंदुआ पिछले कई महीनों से जंगल में घूम रहा है। गांव के लोगों ने कई बार वन्यजीव विभाग से अनुरोध किया कि इस तेंदुए को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ा जाए, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

वन्य जीव की गढ़शंकर वीट इंचार्ज रमनप्रीत कौर ने सम्पर्क करने पर कहा की हमें किसी ने सुचना दी।  अगर समय पर सूचना दी होती तो हम करवाई कर रिपोर्ट बना कर भेज देते।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के पानी को लेकर खतरनाक रिपोर्ट : केंद्र का दिल दहला देने वाला खुलासा!

पंजाब में ग्राउंड वॉटर अब पीने लायक नहीं रह गया है। कई शहरों में पानी लोगों को बीमार कर सकता है. इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातुओं का मिश्रण होता...
article-image
पंजाब

सेना के जवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत, छुट्टी पर आया था घर : नशा देने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

रोपड़ : पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला रोपड़ जिले के चमकौर साहिब क्षेत्र का है। जहां छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय सेना के जवान कुलजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

चंडीगढ़ में इमारतों पर सोलर लाइटें लगवाने के मामले में नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा बिजली मंत्रालय की ओर से कई अहम खुलासे

सांसद मनीष तिवारी के सवालों पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने दिए जवाब चंडीगढ़, 10 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा छतों पर सोलर लाइटें लगाने से...
Translate »
error: Content is protected !!