बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

by

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला
ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों में अनेक रिहायशी मकानों को भारी नुकसान हुआ है इनमें से कुछ मकानों को तुरंत डंगे लगाने की आवश्यकता है ताकि आगामी वर्षा ऋतु के दौरान इन्हें और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके। इन डंगों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा जिसके लिए नए सेल्फ स्वीकृत किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) राघव शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण आपदा की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह जनहित में विशेष निर्णय लिया है जिसके तहत बिना ग्रामसभा के अनुमोदन के डंगे का निर्माण बारिश से क्षतिग्रस्त घरों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इस संबंध में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि घरों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लगाए जाने वाले डंगों को 1 सप्ताह के भीतर चिन्हित कर मनरेगा के तहत डीआरडीए ऊना को स्वीकृति के लिए सेल्फ भेजे जाएं ताकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों को और अधिक क्षति होने से बचाया जा सके। उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त मकानों की सुरक्षा के लिए डंगे लगाने के संबंध में यथाशीघ्र संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से आवेदन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा को मेरिट सूची में शामिल नहीं करने पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को 25 हजार हर्जाना

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छात्रा यशस्विनी अग्रवाल को दसवीं की मेरिट लिस्ट में शामिल करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल...
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान युनियन ऊना के अध्यक्ष वने जरनैल सनोली

ऊना : जिला ऊना के भारतीय किसान युनियन का गठन किया गया है जिसमें जिला का प्रधान जरनैल सनोली को वनाया गया है और उप प्रधान इकबाल सिंह राणा, और जरनल सैक्टरी देस राज,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित : जन सेवा का लिया संकल्प

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : ग्राम विकास समिति बमोत द्वारा रविवार को ग्राम बमोत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!