बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

by

एएम नाथ। सोलन :
जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। मृतक युवक के ताया सूरत राम ने जब बंदूक में बारूद भरकर सुखाने के लिए रखी थी। राजेंद्र कुमार निवासी अर्की ने पुलिस को बताया कि शाम के समय यह अपने बड़े बेटे जयंत गर्ग (12) को नानी के घर छोड़ने के लिए तैयार हो रहा था, जयंत घर के आंगन में ही तैयार हो रहा था।
इसी दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी। उसी समय जयंत ने भी जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। जब वो दौड़कर आंगन में पहुंचा तो आंगन में जयंत के अलावा कोई नहीं था। एक बन्दूक आंगन में नीचे गिरी हुई थी। जयंत को छाती में चोट लगी हुई थी। तुरंत ही उसे अस्पताल में ले जाया गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7 महिलाएं कराई गई रिहा ,2 ग्रिफ्तार….लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला था

रोहित जसवाल । ऊना : ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने फांसी लगाकर दी जान : बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

नई दिल्ली : दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देखा ढगवार मिल्क प्लांट …. बोले, धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा बोले, नेशनल डेयरी डिवेल्पमेंट बोर्ड का यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर होगा साबित एएम नाथ। धर्मशाला : केंद्र सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण कार्यक्रम’ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार : विद्यार्थियों में अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी : नीरज नैय्यर

लोगों की सुनी समस्याएं, किया निपटारा एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में...
Translate »
error: Content is protected !!