बार एसोसिएशन गढ़शंकर तीन दिन की हड़ताल पर : गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर तीन दिन की हड़ताल पर गढ़शंकर उपमंडल को तोड़कर गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के वकीलों ने अदालती कार्य रोकने के लिए तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की| एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि गढ़शंकर अनुमंडल के गांवों को दूसरे जिले से जोड़ने के बजाय गढ़शंकर को जिला बनाया जाए| उन्होंने कहा कि गढ़शंकर पंजाब के सबसे पुराने उपमंडलों में से एक है| उन्होंने कहा कि जब नवांशहर पुलिस चौंकी होता था तब भी गढ़शंकर उपमंडल था| उन्होंने कहा कि गढ़शंकर उपमंडल को तोड़ने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा|इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी भागू राम, उपाध्यक्ष दीपंकर लंब, सचिव रूपेश खन्ना, संजीव डोड, पवन राय, हरविंदर पाल, संजीव कालिया, हरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, मोंटी कुमार, रमन कुमार, सतपाल चौधरी, संजीव बंगा, नरेश भट्टी आदि उपस्थित थे |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

गढ़शंकर, 31 अगस्त: गढ़शंकर नंगल रोड पर पिछले काफी समय से ओवरलोडेड टिप्परों की लगातार आवाजाही से जहां आम राहगीर परेशान हैं, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी इन ओवरलोडेड टिप्परों के...
article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो मर्द मिलकर पैदा कर सकेंगे बच्चे!… चीन में वैज्ञानिकों को कैसे मिली ऐतिहासिक कामयाबी

क्या दो पुरुष बच्चे को जन्म दे सकते हैं? क्या बिना मां के बच्चे का जन्म मुमकिन है? वैसे देखा जाए तो वर्षों से वैज्ञानिक दावा करते रहे हैं कि ऐसा संभव है, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!