बालू राम बीटन बने हरौली ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष

by

रोहित जसवाल । हरोली : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सटे बीत क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालू राम बीटन को विधानसभा क्षेत्र हरौली ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

बालू राम बीटन सरकारी नौकरी में आने से पहले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह लंबे समय तक हरौली ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह सरकारी नौकरी में चले गए थे। अब सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद वह दोबारा कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बालू राम बीटन को हरौली के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का करीबी सहयोगी और विश्वासपात्र माना जाता है। बीटन गांव के निवासी और गुज्जर समुदाय से संबंधित बाल राम बीटन क्षेत्र के अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं।

अपनी नियुक्ति के लिए बालू राम बीटन ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष राजपाल सिंह तथा हरौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। हरौली में कांग्रेस सेवा दल को और मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

फोटो कैप्शन: हरौली ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त अध्यक्ष बालू राम बीटन उपमुख्यमंत्री एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुशी साझा करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने बाढ़ के दौरान विफलता का पंजाब सरकार पर लगाया आरोप, जारी की चार्जशीट

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब में बाढ़ के दौरान सहायता के लिए और बाढ़ के बाद पुनर्वास सुनिश्चित करने में प्रदेश भाजपा ने सरकार पर विफलता का आरोप लगाया है। भाजपा पंजाब के कार्यकारी...
article-image
पंजाब

साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़।  साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने असम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुवाहाटी से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये, एटीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम...
Translate »
error: Content is protected !!