बाल अधिकारों और सोशल मीडिया को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक …सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सावधानी : कपिल

by

एएम नाथ। सलूणी : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से बुधवार को सलूणी उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अथेड़ और राजकीय उच्च विद्यालय करवाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ को बाल अधिकारों, करियर गाइडेंस, सोशल मीडिया के लाभ-हानि और चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार राणा और कार्यकारी मुख्याध्यापक काकू राम ने की।

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने विद्यार्थियों को 1098 हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशे, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना जैसी समस्याओं के प्रति बच्चों को जागरूक किया। साथ ही दिव्यांग, अनाथ और अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने संबंधी जानकारी भी दी।
बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सावधान करते हुए अनजान लोगों से संपर्क नहीं रखने और बहला-फुसलाकर या ब्लैकमेल करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। छात्राओं को विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति पीछा करता है, भद्दी टिप्पणी करता है, गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीर या वीडियो दिखाता है अथवा मैसेंजर कॉल के माध्यम से गलत गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
———————–
करियर और लक्ष्य निर्धारण पर भी किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और करियर चयन के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने चाइल्ड हेल्पलाइन के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों और अध्यापकों के लिए उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में 17 अध्यापक-अध्यापिकाओं, 4 गैर-शिक्षण कर्मचारियों सहित 486 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन का लिया संकल्प : सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

पुनीत महाजन l  जम्मू, परगवाल : जम्मू के परगवाल स्थित मुलखा चौक के पास भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चौधरी सुषपाल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट बैठक कर सरकार ने तोड़ी आचार संहिता, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव से पहले लोकलुभावन घोषणाओं पर भड़के जयराम ठाकुर सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, बोले नियमों को ताक पर रखकर लिए फैसले एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के मुद्दे पर सियासत गरम : सुक्खू का बड़ा आरोप: बीजेपी सरकार ने गांव गांव तक पहुंचाया था चिट्टा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में नशे के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!