बाल गृह भरनाल में एसडीएम स्वाति डोगरा ने बाँटी खुशियाँ : दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार

by
एएम नाथ। सरकाघाट 30 अक्टूबर।  एसडीएम स्वाति डोगरा सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा मिठाई व अन्य उपहार भी भेंट किए।  इस दौरान एसडीएम स्वाति डोगरा बच्चों से मिली और उनका कुशलक्षेम जाना।
                       उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद किया तथा उन्हें दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बच्चों से पूरी सुरक्षा के साथ मिलकर दिवाली मनाने को कहा। उन्होंने कामना की कि दिपावली सबके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति लाए।
May be an image of 2 people and hospitalउन्होंने बालगृह में प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया शुभारंभ : बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने भोटा 23 फरवरी। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात नोडल अधिकारी दायित्व का बखूबी निर्वहन करें – एसडीएम मनीश चौधरी

लोकसभा चुनाव को लेकर तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 16 फरवरी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल

*बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न* एएम नाथ। बैजनाथ, 29 नवम्बर : बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!