बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित

by

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 45 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित

एएम नाथ। चंबा :  बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (एकीकृत बाल विकास परियोजना) चम्बा कमल किशोर ने बताया कि परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 45 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। जिसमें आँगनबाड़ी केंद्र मढी, मुगला, कैहला, जडेरा, दडोगा, गत्याणु में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र बनगोटु, नघुंई , हडोठा, टुटी, उदयपुर, झुलाडा, काहलो, थडी, गत्याणु, हुंजाड़, तडोली, गुरेंट, हरदासपुरा-1, टिकरी, देहरा, हडियांजु, टिपरा-2, करंगोरा, पंजियारा, टिककर, कुन्हा, लोधर, झिकडु, सरा, कैहलाला, टिटणु, लमसेरी, थनोटी, पंजूण, घोलटी-2, भामुंई, बांई, सोंथली, धार, भुमणी , कसाकड़ा, सिंगी, ठुकराला, बैंसका, चीमा, सिंडल, सेरु, समुई, नमलीका तथा अप्पर ओबड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 31 जनवरी 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा के कार्यालय में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। सक्षात्कार 11 और 13 फरबरी को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है व वार्षिक पारिवारिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यार्थी को हिमाचली/बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (10वीं प्रमाण पत्र), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10+2), आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र (फीडर एरिया), परिवार रजिस्टर नकल इसके अतिरिक्त अन्य प्रमाण पत्र यदि हों तो, जिनमें दिव्यांग / निराश्रत, विधवा परित्यकता,अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), दो लड़कियों वाले परिवार से संबंध रखने बारे प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा व संबंधित आँगनबाड़ी केंद्र वृत्त पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के दलोह, कुठेड़ा बेलां और केंट प्राथमिक स्कूल बंद : स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा

ऊना। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से दस से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया के तहत ऊना जिले में तीन प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत : कुन्हा के पास पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दिन में जिला परिषद चुनाव कराए सरकार, नहीं तो आंदोलन करेगी भाजपा : जयराम thakur

एएम नाथ ।शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जिला परिषद चुनाव टालने और प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!