बास्केटबाल में बधानी, हैंडबाल में कांगू और जूडो में उहल स्कूल ने मारी बाजी : खेलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मिलता है नया आयाम: कुलदीप सिंह पठानिया

by
हमीरपुर, 11 अक्तूबर। छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेलें विद्यार्थियों को केवल शारीरिक रूप से फिट ही नहीं रखती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को नए आयाम भी प्रदान करती हैं। खेल के मैदान में बच्चा कड़ी मेहनत, संघर्ष और अनुशासन का पाठ सीखता है। एक मैच के दौरान खिलाड़ी को कई परिस्थितियों एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और खिलाड़ी इनका डटकर मुकाबला करते हुए जीत के लिए संघर्ष करता है। आम व्यक्ति के जीवन में भी यही होता है। उन्होंने कहा कि खेलों के कारण युवाओं को नई पहचान भी मिलती है। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि आज सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किए हैं उनमें खेलों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
प्रदेश सरकार के दस माह के कार्यकाल की चर्चा करतेे हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश के छह हजार से अधिक बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय जैसी महत्वाकांक्षी योजना आरंभ करके पूरे देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पंद्रह हजार रुपये देने की घोषणा भी की तथा विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी विजेता, रावमापा टौणीदेवी उपविजेता, हैंडबाल में रावमापा कांगू विजेता, रावमापा सनाही उपविजेता, टेबल टेनिस में हिम अकादमी स्कूल विकासनगर विजेता, रावमापा धनेटा उपविजेता, जूडो में रावमापा उहल विजेता, रावमापा भोटा उपविजेता, भारोतोलन में रावमापा परोल विजेता, रावमापा लंबलू उपविजेता, बॉक्सिंग में हिम अकादमी स्कूल विकासनगर विजेता, रावमापा कक्कड़ उपविजेता और ताइक्वांडो में रावमापा टौणीदेवी विजेता तथा हिम अकामी स्कूल विकासनगर उपविजेता रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से पहुँचे 7 मंत्री पर प्रदेश के एक भी मंत्री फील्ड में नहीं : जयराम ठाकुर

मंडी के दरंग में किया आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत सामग्री भी बांटी बोले, मुख्यमंत्री के पास ही जनता का दर्द सुनने का समय नहीं जब भी कहीं प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में जागरूकता शिविर आयोजित, शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने की

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में पोषण पखवाडा-22 स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत अनीमिया जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!