बाहरी कामगारों को बिना पंजीकरण सेवाओं या ठेका श्रम में नहीं लगाने के आदेश -ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

by
पहचान और पूर्ववृत्त  सत्यापन के लिए पुलिस थाना में करवाना होगा पंजीकरण
एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत ज़िला में सभी ठेकेदारों व व्यापारियों एवं नियोक्ताओं को बाहरी कामगारों की  बिना पहचान और पूर्ववृत्त सत्यापन के  सेवाओं या ठेका श्रम में  नहीं  लगाने के आदेश जारी किए हैं।
ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाहरी कामगारों  को संबंधित पुलिस थाना अधिकारी को अपने पूर्ववृत्त की पहचान और सत्यापन के लिए पासपोर्ट आकार की फोटो सहित अपना विवरण प्रस्तुत कर पंजीकरण करवाना  होगा।
जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बाहरी कामगार  स्वरोजगार अथवा किसी भी व्यापार या सेवा में रोजगार की तलाश पुलिस थाना में पंजीकरण करवाए बिना शुरू नहीं करेगा।
ज़िला के सभी धार्मिक संस्थानों और उनके परिसरों में  ठहरने वाले  ऐसे व्यक्तियों को संबंधित पुलिस थाना में बिना पंजीकरण के ठहरने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ  संस्थानों में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का पूरा रिकार्ड रखना भी अनिवार्य होगा। आदेश में सभी पुलिस उप अधीक्षकों को ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा नियमित रूप से इसकी समीक्षा करने को निर्देशित किया गया है।
साथ में यह भी कहा गया है कि आदेश का कोई भी उल्लंघन ऐसे प्रवासी मजदूरों और उनके नियोक्ता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जान लगा देना ही एम्स की संस्कृति, इसलिए संस्थान की गुणवत्ता और संकाय की क्षमता के साथ कोई भी समझौता नहीं : जगत प्रकाश नड्डा 

बिलासपुर :   बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी...
Translate »
error: Content is protected !!