बिंजो में मिला भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता को जोरदार समर्थन।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही भाजपा की उमीदवार निमिषा मेहता अपने साथियों के बिंजो गांव में प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान गांववासियों ने बड़ी संख्या में उनकी रैली में पहुंच कर उन्हें अपना समर्थन देने का वायदा किया। लोगों को संबोधित करते हुए निमिषा मेहता ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं व बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषित वायदों पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव बाद उनपर अमल करेगी। इस दौरान उनके साथ बलवीर सिंह बिंजो, सीनियर भाजपा नेता संजीव कुमार पंचनगल सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।
फ़ोटो: बिंजो गांव में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार द्वारा कितना स्कूल के बच्चों को स्कूल किटें व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : आज गांव कितना के सरकारी स्कूल में एक समागम आयोजित कर चड्ढा परिवार द्वारा प्राइमरी तथा मिडल स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्कूल किटें, स्टेशनरी तथा खेलों का सामान वितरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठगी से बचना है तो आपके के लिए यह खबर जरुरी.. हिमाचल में साइबर ठगी के इस साल 5500 से अधिक केस.. साइबर ठगी का कर्म निरंतर जारी

एएम नाथ। शिमला : ऑनलाइन फ्रॉड यानी साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही पुलिस के पास 5500 से अधिक साइबर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!