बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में दिया विशाल रोष धरना

by

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर ब्लॉक में बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों द्वारा शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन और किरती किसान यूनियन के नेतृत्व में बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल रोष धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने बिजली बोर्ड और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मांग की कि उन्हें 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

धरने को संबोधित करते हुए शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह भट्ठल और किरती किसान यूनियन के जिला सचिव कुलविंदर सिंह चाहल ने कहा कि इस समय धान की रोपाई पूरे जोरों पर है और काफी धान लगाया जा चुका है, लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली के लंबे लंबे कट लह रहे  है। कुछ गांवों में केवल दो-तीन घंटे ही बिजली आ रही है, जिसके कारण किसान डीजल जलाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जोरदार संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। बिजली बोर्ड के स्थानीय एक्सियन ने धरने में पहुंचकर जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

आज के धरने को विभिन्न किसान नेताओं रामजीत सिंह देनोवाल कला, गुरदीप सिंह चाहलपुर, बहादर सिंह खानपुर, सुखविंदर सिंह मोला वाहिदपुर, हरबंस सिंह रसूलपुर, वरिंदर सिंह मट्टू, दविंदर सिंह गोगो, समशेर सिंह चक्क सिंघा, जुझार सिंह कितना, कमलजीत सिंह, अमन सरपंच, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह गढ़ी, साबा लल्लियां, गुरदीप सिंह ढिल्लों तथा कर्मचारी नेता मुकेश  कुमार, बलवीर सिंह खानपुरी, सत्तपाल कलेर और तर्कशील नेता जोगिन्दर सिंह, कुलेवाल ने भी संबोधित किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी परमजीत सिंह बब्बर ने निभाते हुए स्पष्ट कहा की बिजली सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो हम सभी लंबे संघर्ष के लिए भी तैयार है । जसिके बाद  धरने में मौजूद किसानों ने फैसला किया कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो गढ़शंकर शहर में चक्का जाम किया जाएगा।
131 : बिजली कटों के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दरबार बापू गंगा दास जी में भगवान श्री चंद्र जी का प्रकाश पर्व 12 सितंबर को मनाया जाएगा

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा  :  अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी के दरबार  माहिल पुर में भगवान श्री चंद्र जी महाराज का 530 वा प्रकाश पर्व दरबार के मुख्य सेवादार मनदीप  सिंह बैंस के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर बाईपास निर्माण हेतु खन्ना मिले नितिन गडकरी से : गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से उन्हें अवगत कराया

होशियारपुर 21 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और...
Translate »
error: Content is protected !!