बिजली बोर्ड में ऑउटसोर्स पर तैनात 81 चालकों को सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड में ऑउटसोर्स पर तैनात 81 चालकों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। यह निर्णय 1 नवंबर से प्रभावी होगा। इससे पहले, सरकार ने बोर्ड में एक्सईएन, एसडीओ समेत 51 बड़े अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए थे, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।

इन क्षेत्रों में नहीं ली जाएंगी चालकों की सेवाएं :   सरकारी पत्र के अनुसार, सोलन, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में चालकों की सेवाएं अब नहीं ली जाएंगी। इस पर बिजली बोर्ड के इंजीनियरों और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

सभी चालक कर सकते हैं आंदोलन :   अब कर्मचारी वर्क टू रूल के तहत काम करने का निर्णय ले चुके हैं और शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक काम नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन नहीं मिलने और पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के फैसले से भी असंतोष बढ़ रहा है। इस स्थिति के चलते आंदोलन की संभावना बढ़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप – मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार

सिरमौर :  सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते फरवरी की है।  पीड़िता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा...
हिमाचल प्रदेश

विक्ट्री संस्था ने डीसी राघव शर्मा को भेंट किए 2000 एन-95 मास्क

ऊना (11 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था ने आज 2000 एन-95 मास्क भेंट किए। संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री व विशाल गर्ग से मास्क उपायुक्त को दिए। उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!