बिजली बोर्ड में पद खत्म करने की नोटिफिकेशन दिखाएं कर्मचारी नेताः प्रवक्ता

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा है कि बोर्ड के कर्मचारियों का काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कोई भी पद खत्म नहीं किया है बल्कि गैर-जरूरी पदों का भी समायोजन किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग बोर्ड के कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पद समाप्त करने की बात सच्चाई से कोसों दूर है। न तो किसी पद को समाप्त किया गया है और न ही ऐसी कोई मंशा है। अगर कोई पद समाप्त किया गया है तो कर्मचारी नेता इसकी नोटिफिकेशन दिखाएं।
प्रवक्ता ने कहा कि बिजली बोर्ड की ऊहल बिजली परियोजना के एक यूनिट ने बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है और जल्द ही बाकी के दो यूनिट में भी बिजली बनना शुरू हो जाएगी। बोर्ड को कर्मचारियों की आवश्यकता है, इसलिए पद समाप्त करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। यह परियोजना बोर्ड को आर्थिक सम्बल प्रदान करेगी इसलिए इस परियोजना के लिए एक नया मंडल तथा अन्य पद सृजित कर इसमें कर्मचारियों का समायोजन किया गया है। इसके अलावा, बोर्ड की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में और भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बोर्ड में टी-मेट जैसे फील्ड स्टाफ की आवश्यकता है जो बिजली आपूर्ति करने वाले संस्थान के लिए जरूरी है। जल्द ही बिजली बोर्ड में टी-मेट सहित अन्य फील्ड स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड का मुख्य कार्य प्रदेश की जनता को सस्ती दरों पर विद्युत आपूर्ति करना है, जिसके लिए रेगुलेटरी कमीशन बार-बार बिजली बोर्ड को अपने अनावश्यक खर्चे कम करने के लिए आदेश दे रहा है। गैर जरूरी खर्चे कम होंगे तो भविष्य में प्रदेश के लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी, जिससे प्रदेश का विकास सुनिश्चित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने भनोड़ी प्रेग्रां रोपवे और भरमाणी माता रोपवे के संदर्भ बारे की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : विधायक डॉ. जनक राज ने शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल एवँ अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोपवे निगम लिमिटेड श्री ओंकार शर्मा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रुपये का चेक : मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक...
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बैंक टीम के साथ एचपी-रेडी परियोजना की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश रेजिलिएंट एक्शन फॉर डवेल्पमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी (एचपी-रेडी) परियोजना की समीक्षा की। इस परियोजना को जनवरी,...
Translate »
error: Content is protected !!