बिजली मित्र को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं : जय राम ठाकुर

by

अपने मित्रों को लाखों की नौकरी और प्रदेश के युवाओं के साथ “मित्र भर्ती” के नाम पर छलावा

आउटसोर्स में हर जगह घोटाला करने की नीयत से हो रहा है एजेंसियों का चयन

एएम नाथ। शिमला  : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का हर कदम प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है। अब सरकार आउटसोर्स पर बिजली मित्र रखने का मन बना रही है। पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी देकर सत्ता में आई सरकार मित्र योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस द्वारा इसी तरह नौकरी के नाम पर “मित्र योजना” चलाई जा रही है और उन्हें नाम मात्र का मानदेय दिया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री के अपने मित्रों को पूरा आनंद है। उन्हें हर तरीके से सरकार सभी सुविधाएं मुहैया करवा रही है। प्रदेश में सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए “मित्र योजना” के तहत दिए जाने वाले रोज़गार ठूंजा साल वाली, पेंशन वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? क्योंकि सरकार में बैठ बड़े-बड़े लोगों द्वारा ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी देने की कसमें में खाई गई थी, वादे किए गए थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कोई भी पक्की नौकरी नहीं दे रही है और युवाओं को आउटसोर्स पर बेहद कम मानदेय पर नौकरी देने के प्रावधान आए दिन करती है। वह नौकरी आउटसोर्स पर देने की बात सरकार करती है लेकिन आउटसोर्स पर नौकरी देने में भी सरकार की मंशा में खोट है। सरकार ने अपने खास लोगों को आउटसोर्स कंपनियां खोलने का निर्देश पहले दिया था और आउटसोर्स की नौकरियों के नाम पर एक गिरोह पैसे की वसूली में लगा हुआ था। उस गिरोह के लोग मुख्यमंत्री के बेहद नजदीकी लोग थे। हमने पहले भी यह मुद्दा उठाया था और सरकार तथा प्रदेश के लोगों को आगाह भी किया था कि ऐसे ठेकेदारों से बचें। इन गिरोह के ठेकेदारों पर सरकार का संरक्षण अभी भी जारी हैं। इसी कारण सरकार के संरक्षण में बनी आउटसोर्स एजेंसियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर आउटसोर्स एजेंसियों को उनकी कार्य प्रणाली और उनके इतिहास पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नियमों की अनदेखी करके आउट सोर्स एजेंसियों को समर्थन देने के कारण आउटसोर्स की भर्तियां भी बार-बार लटक रही हैं। सरकार का यह रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि “स्वमित्र हितैषी” सुख की सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय करना बंद करें। अपनी चुनावी गारंटियों का ध्यान रखें। जो वादा प्रदेश के युवाओं से चीख़–चीख कर किया गया था किया गया था मुख्यमंत्री को उन्हें चुपचाप पूरा करना चाहिए। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों में मित्र योजना चलाकर युवाओं के साथ छलावा करना बंद करें और युवाओं को अपनी गारंटी और वादे के मुताबिक ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता : नरदेव सिंह कंवर

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सोमवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : 5 दिसंबर  – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज बिलासपुर में पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!