बिना बताए 9 महीने में 6 बार राहुल गांधी गए विदेश : CRPF ने लिखा पत्र

by

नई दिल्ली : देश के बड़े नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक सख्त पत्र लिखा है।

इसमें राहुल पर Z+ सिक्योरिटी के नियम तोड़ने और गंभीरता न बरतने का गंभीर आरोप लगाया गया है. सीधे शब्दों में कहें तो राहुल अपनी जान की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे सिक्योरिटी एजेंसियां परेशान हैं. जानते हैं पूरी कहानी।

राहुल गांधी की सुरक्षा चूक, CRPF के डीजी सिक्योरिटी ने लिखा पत्र
CRPF के वीवीआईपी सिक्योरिटीसी के प्रमुख सुनील जून ने 10 सितंबर को यह पत्र लिखा है. पत्र में CRPF वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी के रवैए की शिकायत की है. सुनील जून ने आरोप लगाया है राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे. राहुल गांधी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी में हैं, जिसमें एविएशन सिक्योरिटी लायजन (ASL) शामिल है।

देश की सबसे टाइट सिक्योरिटी में रहते हैं राहुल गांधी
ये देश की सबसे ऊंची सिक्योरिटी कैटेगरी है, जिसमें सशस्त्र कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और स्टेट पुलिस का समन्वय होता है. लेकिन राहुल इनके नियमों, यानी सीआरपीएफ की ‘येलो बुक’ प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे.।।खास तौर पर बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने के मामले में प्रोटोकॉल का पालन नही किया।

9 महीनों में राहुल ने 6 बार सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ा
CRPF के मुताबिक, पिछले 9 महीनों में राहुल ने 6 बार सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए विदेश यात्राएं कीं. जो इस प्रकार हैं…

  • पहला- 30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी तक इटली का दौरा. 10/11 दिन नए साल पर विदेश का दौरा
  • दूसरा- 12 मार्च 17 मार्च तक वियतनाम का दौरा
  • तीसरा- 17 से 23 अप्रैल तक दुबई का दौरा
  • चौथा- 11 से 18 जून कतर के दोहा में दौरा
  • पांचवां- 25 जून से 6 जुलाई तक लंदन का दौरा
  • छठवां- 4 से 8 सितंबर तक मलेशिया दौरा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

*परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स* एएम नाथ। धर्मशाला 01 मई। नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 300 लीटर लाहन और 5 बोतल अवैध शराब और भट्टी सहित सहित एक आरोपी किया काबू

निहाल सिंह वाला :  नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निहाल सिंह वाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
Translate »
error: Content is protected !!