बिना लेट फीस के 11 अगस्त तक दाखिले के ऐलान का चब्बेवाल कॉलेज की ओर से स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से सेशन 2025-26 के तहत अलग-अलग कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना लेट फीस के दाखिले की तारीख में 11 अगस्त तक का इजाफा किया गया है। “पंथ रत्न’’, सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा निहाल सिंह जी (हरियां बेलां) की सरपरस्ती के तहत चल रहे श्री गुरु हर राय साहिब कॉलेज फॉर विमेन चब्बेवाल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, और तहे दिल से सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इलाके की जो बच्चियां किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गई हैं वे 11 अगस्त तक बिना लेट फीस के बी.ए./बी.कॉम/बी.सी.ए./बी.एस.सी एफ.डी./एम.कॉम/पी.जी. डिप्लोमा इन एफ.डी. आदि कोर्सों में दाखिला ले सकती हैं क्योंकि कॉलेज में नए सेशन की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और नियमित कक्षाएं भी लग रही हैं। प्रिंसिपल मैडम ने बताया कि उनके कॉलेज में दो बहनों, पिताविहीन बच्चियों, मेधावी बच्चियों, अमृतधारी बच्चियों और लोकल चब्बेवाल की बच्चियों को फीस में खास छूट दी जाती है। वाजिब रेट पर बस सर्विस मुहैया करवाई जाती है। परीक्षाओं में अव्वल आने वाली बच्चियों को नकद इनाम और सम्मान पत्र प्रदान किए जाते हैं। प्रिंसिपल साहिबा की ओर से इलाके के लोगों और बच्चियों के माता-पिता से पुरजोर अपील करते हुए चब्बेवाल कॉलेज में बढ़-चढ़कर दाखिला करवाने की विनती की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भुल्लर रिश्वतकांड : बिचौलिये कृष्णु शारदा के खातों में दो साल में आए 86.32 लाख रुपये, ट्रांसफर-पोस्टिंग से 1.12 करोड़ कमाने का आरोप

ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, 8 बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों में 12 साल के दौरान जमा हुए एक करोड़ से अधिक; हॉकी कोचिंग और होम ट्यूशन की कमाई बताने का दावा चंडीगढ़।...
article-image
पंजाब

50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी : हिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा

पटियाला : पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख...
article-image
पंजाब

Ex MLA गुरप्रीत जीपी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए : फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट के हो सकते है उम्मीदवार

चंडीगढ़ : बस्सी पठाना के पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत जीपी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वे सुबह सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे और उनकी अगुवाई में आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!