बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति

by

शिमला : राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे। प्रदेश में बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की भर्ती होगी। जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में दो या तीन साल के लिए यह नियुक्तियां होंगी। नियमित भर्तियों की तरह ही इनमें आरक्षण रोस्टर और भर्ती एवं पदोन्नति नियम लागू होंगे। 27 अप्रैल को बैठक दोबारा से हो गी। इसमें नीति को अंतिम रूप देकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाएगा। भर्ती का फार्मूला तैयार होने के बाद जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी और प्रवक्ताओं की भर्तियां होंगी। जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी की भर्ती जिला स्तर पर होगी। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।
भर्तियों में अभ्यर्थी के दसवीं, बारहवीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के साथ टेट की मेरिट देखी जाएगी। प्रदेश में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि जनजातीय व दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोकसेवा आयोग से शिक्षकों की भर्ती में काफी समय लगेगा। ऐसे में इन क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नीति बनाने की योजना है। शिक्षा विभाग में 1.12 लाख पद स्वीकृत हैं, जिनमें 20 हजार पद खाली हैं।
कैबिनेट बैठक में अस्थायी तौर पर भर्ती होने वाले इन शिक्षकों के वेतन को लेकर फैसला होगा। कैबिनेट सब कमेटी प्रस्ताव वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजेगा। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट जाएगा। सरकार ने शिक्षा विभाग से अप्रैल, 2022 से लेकर अब तक चल रहे खाली पदों का ब्योरा वीरवार को होने वाली बैठक में लाने को कहा है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि सुक्खू सरकार की ये भर्तियां पुरानी सरकारों की भर्तियों से अलग होंगी। पीटीए, एसएमसी और विद्या उपासक की भर्ती का फार्मूला हम नहीं अपनाएंगे। पूर्व सरकार ने एसडीएम के माध्यम से भर्तियां की थीं। कांग्रेस सरकार भर्ती एवं पदोन्नित नियमों के तहत नई भर्तियां करेगी। शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में स्टॉप गैर अरेंजमेंट के तहत अस्थायी तौर पर शिक्षकों की भर्ती की नीति बनाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने अप्पर ढली क्षेत्र में जन समस्याएं कार्यक्रम में की शिरकत : धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा- अनिरूद्ध सिंह

शिमला 03 दिसम्बर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां अप्पर ढली (इन्द्रनगर) नगर निगम वार्ड में किसान भवन सभागार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी : मां चिंतपूर्णी पर की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने पर स्पष्टीकरण भी दिया

जालंधर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी पर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने के बाद अब पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर मास्टर सलीम ने वीडिय़ो जारी कर माफी मांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता...
Translate »
error: Content is protected !!