बिलासपुर को 466 करोड़ की सौगात : CM सुक्खू ने 29 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास

by

घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के डढोल में 466 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, खेल, बिजली और आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने घुमारवीं क्षेत्र में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत छूटे परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए कोट-देहरा-हटवार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की रेट्रोफिटिंग का उद्घाटन किया। इसके अलावा 4.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के वितरण तंत्र में खराब पाइपों को बदलने के कार्य का भी लोकार्पण किया।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को भी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये के कौशल विकास केंद्र घुमारवीं, 2.52 करोड़ रुपये के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी भवन तथा 9.38 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल घुमारवीं में आईपीडी ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें बरोटा-डमेहर-उंडा-मिहाड़ा संपर्क मार्ग, रोपड़ी-मैर-हरितल्यांगर तथा तरघेल-कुरसाई-छतर-बरोटा सड़कों का उन्नयन, एनएच-103 से भगड़वान संपर्क मार्ग और तरघेल-लदौर सड़क के उन्नयन के कार्य शामिल हैं। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की 72 करोड़ रुपये की मरम्मत के कार्य भी शामिल हैं।May be an image of one or more people, dais and text

34.44 करोड़ से आईटीआई घुमारवीं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 34.44 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई घुमारवीं का विस्तार, 7.49 करोड़ रुपये का सीबीटी केंद्र और 12 करोड़ रुपये की लागत से कौशल अकादमी भवन शामिल हैं।

शिक्षा क्षेत्र में 29.43 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल भवन हटवाड़ का निर्माण किया जाएगा।May be an image of text

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स क्लब घुमारवीं के लिए 3.67 करोड़ रुपये, स्पोर्ट्स स्टेडियम भराड़ी के लिए 3 करोड़ रुपये और स्पोर्ट्स स्टेडियम मच्छवां के लिए 2 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सिविल अस्पताल घुमारवीं के 8.53 करोड़ रुपये के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है।

सतलुज नदी पर बनेगा 103 करोड़ का पुल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 103.31 करोड़ रुपये की लागत से भजवाणी गांव के समीप सतलुज नदी पर प्रस्तावित पुल की आधारशिला रखी। इसके अलावा औहर फेज-2 में 93.52 करोड़ रुपये की वे-साइड एमेनिटीज परियोजना और एनएच-154 पर औहर में 15 करोड़ रुपये की लागत से वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।May be an image of one or more people and text

इसके साथ ही 7.62 करोड़ रुपये के हिमुडा वाणिज्यिक परिसर एवं अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन घुमारवीं तथा 2.77 करोड़ रुपये के तहसील कार्यालय भवन भराड़ी का निर्माण किया जाएगा।

रेशम उत्पादन को बढ़ावा, किसानों को 2.44 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिल्क समग्र-2 योजना के तहत बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में रेशम उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए किसानों को 2.44 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।May be an image of one or more people, crowd and text

योजना के तहत क्षेत्र में 100 रेशम कीट पालन गृह स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक पालन गृह के लिए 1.85 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर योजना के 10 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने हेतू जागरूकता शिविरों का करें आयोजन – उपायुक्त

ऊना, 11 अप्रैल – जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में आयोजित की गई जिसमें 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब आपका ATM नहीं …स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब के सरकारी धन के ‘दुरुपयोग’ करने का लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के धन का दुरुपयोग निजी मौज-मस्ती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!