बिलासपुर में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं को लेकर हिमुडा की संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की एक संयुक्त टीम ने आज जिला बिलासपुर में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं को लेकर भूमि की तलाश के दृष्टिगत क्षेत्र का दौरा किया। इस टीम ने एम्स के समीप स्थित कोठीपुरा, ओयल तथा औहर क्षेत्रों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस टीम में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाछटा, हिमुडा निदेशक मण्डल सदस्य जितेंद्र चंदेल, मुख्य अभियंता सुरेंद्र वशिष्ठ सहित हिमुडा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए भूमि की व्यवहारिकता, भविष्य की विस्तार संभावनाओं और नियोजित विकास के दृष्टिगत इन स्थलों का गहनता से अध्ययन किया।
हिमुडा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य में बिलासपुर क्षेत्र में बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी उपयुक्त भूमि का चयन करना रहा, जहां सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुनियोजित आवासीय नगर विकसित किया जा सके। टीम द्वारा संभावित स्थलों की भौगोलिक संरचना, भूमि की उपलब्धता, क्षेत्र की कनेक्टिविटी, संपर्क मार्गों की स्थिति तथा बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं की संभावनाओं का विस्तृत तकनीकी आकलन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम जनता को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा ऐसे आवासीय नगर विकसित करने की सम्भावनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जो आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप हों और भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकें। स्थलीय निरीक्षण के दौरान एकत्रित तथ्यों और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, ताकि बिलासपुर क्षेत्र में भी नियोजित आवासीय विकास को आगे बढाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई के लिए अगले 3 वर्षों में व्यय होंगे 1000 करोड़ : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

ऊना, 21 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनावी कर्मियों को ’नेक्स्ट जेन डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर एक कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल के संवर्धन व संचयन के लिए सबको करने होंगे प्रयासः एडीसी, कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एडीसी ने बुलाई बैठक

ऊना, 30 जनवरी : जनवरी से जून तक चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन को लेकर आज डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण को कई कंपनियां इच्छुक : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की फीज़िबिलिटी रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!