बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

by
बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी कॉलेजों के रेड रिबन क्लाइंट के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन शहीद स्मारक से होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य
जिला में एड्स से बचाव काे लेकर जागरूक करना है।एसटीआई-एचआईवी के बारे में ज्ञान और जागरूकता होना आवश्यक है।यदि परिवार और अभिभावक पहले खुद जागरूक होंगे तो वह अपने बच्चों को जागरुक कर सकते हैं। माता-पिता, अभिभावकों और बच्चों का देखभाल करने वालों के लिए एचआईवी के बारे में अपने बच्चों से बात करना एक मुश्किल विषय हो सकता है। हालाँकि, यह महत्वपूर्ण है कि सभी परिवार अपने बच्चों को एचआईवी के बारे में बताएं।
उन्होंने कहा कि मैराथन में लड़कों और लड़कियों की श्रेणी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को राज्य स्तरीय एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम के मैराथन में भाग लेने का मौका मिलेगा जहां जिला स्तर के विजेता और राज्य स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी तहसीन मुस्ताक
ने बताया कि हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला के विभिन्न क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में लोगों को एड्स के प्रति सचेत करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि एड्स के प्रति किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 1097 हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है।
इस पर लोगों को एचआईवी से संबंधित जो भी जानकारी चाहिए तत्काल प्रतिनिधि के माध्यम से मिलेगी।
इस अवसर पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी तहसीन मुस्ताक, डॉ परविंदर, जिला खेल विभाग से एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार सहित इंचार्ज स्पोर्ट्स हॉस्टल मनोज ठाकुर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे – कंगना रनौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के तरह-तरह के बयान देने में लगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ हमीरपुर : पालमपुर में बेटी की घटना पर भी जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियों को सेंकने का काम करने में लगे हुए है। जब से जयराम ठाकुर सीएम की कुर्सी से हटे है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ हादसा नहीं थी साजिश !, ATS के रडार पर 10 हजार संदिग्ध : सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

प्रयागराज में महाकुंभ भगदड़ की जांच अब साजिश की ओर मुड़ रही है। यूपी और केंद्र सरकार की एजेंसियां इसे हादसा नहीं, साजिश मानकर जांच कर रही हैं। यूपी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ,...
Translate »
error: Content is protected !!