बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट :- कई चौंकाने वाले नाम आए सामने

by

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।

पहली लिस्ट में 51 नाम हैं.

सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे को टिकट दिया गया है. यह वही सीट है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इमामगंज सीट से अजीत राम को बनाया उम्मीदवार

जन सुराज की इस पहली सूची में समाज के विभिन्न तबकों और पृष्ठभूमियों से आने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. गोपालगंज जिले की भोरे सीट से प्रीति किन्नर को टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक समावेशन का संदेश दिया है. वहीं, दरभंगा सदर सीट से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जे.पी. सिंह और इमामगंज सीट से अजीत राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा गया जिले की शेरघाटी सीट से पवन किशोर, कुम्हार सीट से के.सी. सिन्हा और सारण जिले की मांझी सीट से वाई.वी. गिरि को टिकट दिया गया है. इन नामों के साथ जन सुराज ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी पारंपरिक राजनीति के बजाय योग्यता, सामाजिक प्रतिनिधित्व और जनता से जुड़ाव को प्राथमिकता दे रही है।

दूसरी सूची में घोषित हो सकती

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. चर्चा है कि जन सुराज की पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम आने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल नौ नाम ही घोषित किए गए हैं. इससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि प्रशांत किशोर अपना नाम दूसरी सूची में घोषित कर सकते हैं.

रितेश पांडे को दिया टिकट

प्रशांत किशोर पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि यदि वह चुनाव लड़ते हैं तो अपनी जन्मभूमि करगहर या कर्मभूमि राघोपुर से मैदान में उतरेंगे. अब जब करगहर सीट से रितेश पांडे को टिकट दिया गया है, तो माना जा रहा है कि पीके राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि रितेश पांडे और पूर्व एडीजी जे.पी. सिंह ने कुछ महीने पहले ही जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली थी और अब दोनों को टिकट भी मिला है. जन सुराज की यह रणनीति साफ करती है कि पार्टी ने राजनीति में नए और भरोसेमंद चेहरों को आगे लाने का फैसला किया है.

पहली लिस्ट में 51 नाम शामिल है —-

  1. सीतामढ़ी से उषा किरण
  2. पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम
  3. मधेपुरा आलम नगर सुबोध कुमार सुमन
  4. लोरिया से सुनील कुमार
  5. सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव
  6. मोतिहारी से डॉ अरूण कुमार
  7. केवटी से बिल्लू साहनी
  8. हरसिद्धि से अवधेश राम
  9. बिहारशरीफ से दिनेश कुमार
  10. पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा
  11. दरभंगा से आरके मिश्रा
  12. मुजफ्फपुर से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास
  13. रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह
  14. सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना
  15. छपरा से जयप्रकाश सिंह
  16. सोनपुर चंदन लाल मेहता
  17. महिषी से समीम अख्तर
  18. मीनापुर से तेज नारायण सहनी
  19. कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में उतरेंगे।

अभी तक की जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वो सिर्फ बिहार चुनाव में रणनीति तैयार करेंगे

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

ऊना, 15 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस आज गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालेगी

गढ़शंकर, 10 अप्रैल: भारतीय संविधान के निर्माता, पूर्व कानून मंत्री और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की नूरपुर जट्टां स्थित प्रतिमा के अपमान के विरोध में, प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा...
article-image
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में बढ़ाया तिरंगे का मान : सीएम भगवंत ने इनामी राशि से किया सम्मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में बड़े खेल आयोजन के दौरान महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेता 87 खिलाड़ियों और 1,070 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 32.05 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने...
Translate »
error: Content is protected !!