बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025

by

जिला चंबा में अस्थाई रूप से रहने वाले बिहार निवासी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 25 जुलाई, 2025 तक गणना प्रपत्र प्राप्त किये जाने हैं। संभव है, कि इनमें से कई बिहार के निर्वाचक अस्थाई रूप से हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे हों, तो वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम का सत्यापन ऑनलाईन अथवा परिवार के सदस्यों के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। प्रारूप निर्वाचक नामावली 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी और दावे व आपत्ति की अवधि 01 सितम्बर, 2025 तक निर्धारित है।
चम्बा जिला में अस्थायी रूप से निवास कर रहे बिहार के मतदाता भी अपने मोबाइल फोन, वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET App के माध्यम से ऑनलाईन गणना प्रपत्र स्वयं भर सकते हैं। इसके अलावा वे प्री-फिल्ड फॉर्म डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति की व्हाट्सएप्प, ईमेल या अन्य माध्यम से सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों को भेज सकते हैं या परिवार के सदस्य के माध्यम से बीएलओ को प्रेषित कर सकते हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र भरने के लिये किसी भी केंद्रीय / राज्य सरकार / पीएसयू के नियमित कर्मचारी/ पेंशनधारी को जारी पहचान पत्र या पीपीओ, 01.07.1987 से पूर्व भारत में किसी सरकारी/स्थानीय निकाय/बैंक/डाकघर/LIC/PSU द्वारा जारी कोई दस्तावेज,
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (जहाँ उपलब्ध हो), राज्य / स्थानीय प्राधिकारी द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र सहित इन 11 दस्तावेजों में से कोई भी संलग्न किया जा सकता है।
यदि इन उल्लिखित दस्तावेजों में से कोई एक भी गणना प्रपत्र के साथ संलग्न कर दिया जाए, तो निर्वाचक पदाधिकारी को नाम जोड़ने की प्रक्रिया में सुविधा होती है। यदि दस्तावेज तत्काल उपलब्ध न हों तो दस्तावेज बाद में 25 जुलाई 2025 तक अथवा दावा-आपत्ति अवधि (01 अगस्त, 2025 से 01 सितम्बर, 2025) में भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची में मतदाता का नाम सम्मिलित होने हेतु गणना प्रपत्र 25 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। मतदाता ECINET App या https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा की पत्नी चोरी हुई फॉरच्यूनर, पुलिस ने की बरामद, 2 ग्रिफ्तार : भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी है ,पता चलने पर भी बेफिक्र होकर 9 शहरों में 15 दिन गाड़ी लेकर घूमते रहे

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है। यूपी के वाराणसी से कार को बरामद किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओएसडी और सलाहकार आचार संहिता लगने तक लगाए जा रहे : हिमाचल में लोक सभा और विधान सभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : जयराम ठाकुर

भाजपा की तैयारी पूरी, हर बूथ से हमें मिलेगा जनता का आशीर्वाद,  भाजपा को अपने परफॉरमेंस और लोगों को प्रधानमंत्री की गारंटियों पर है भरोसा एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!