बीएसएफ के जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम सुखार में अंतिम संस्कार

by

राजा का तालाब (कांगड़ा); उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना के बीएसएफ के जवान बलवीर चंद का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम सुखार में अंतिम संस्कार कर दिया गया।इससे पहले मंगलवार सुबह उनकी पार्थिव देह सुबह लगभग 2:30 बजे कस्बा राजा का तालाब पहुंची। यहां पंचायत भवन नेरना के बाहर पूर्ण सुरक्षा के साथ जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह वाली बीएसएफ की गाड़ी को घर से एक किलोमीटर पहले खड़ा कर दिया गया। जबकि मंगलवार सुबह लगभग दस बजे जैसे ही जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह उनके पैतृक घर पर पहुंची। हर तरफ करुणामय रुद्दन से गांव का माहौल एकदम गमगीन हो गया।हर तरफ बलवीर चंद अमर रहे, वंदे मातरम की आवाज से गमगीन माहौल में वीरों की धरती भारत के छोटे से कस्बे में भारत माता की जय से राजा का तालाब गुंजायमान हो गया।घर में हर तरफ चीखो पुकार होने और अपने देशभक्त पति बलवीर चंद की पार्थिव देह को भारतीय तिरंगे में लिपटी देखकर पत्नी सुदेश कुमारी बेसुद नजर आईं। जिसे उनके दोनों बेटे संभालते नजर आए। वहीं लगभग साढ़े दस बजे बलवीर चंद की पार्थिव देह के आगे चलती बीएसएफ की बनोई गगल की 24 बटालियन की टुकड़ी के पीछे चलती गाड़ी में रखी जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह की अनंत में विलीन होने वाली अंतिम यात्रा शुरू हुई।मोक्षधाम सुखार में 24 बटालियन के एएसआई अश्वनी कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने जवान बलवीर चंद की पार्थिव देह को सलामी दी।बलवीर चंद के बड़े बेटे विशाल सिंह ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।इस दौरान स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने जवान की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित की।।इस दौरान एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र धीमान, चौकी प्रभारी रैहन कुलदीप ठाकुर, 51 बटालियन जम्मू के एसआई जोगिंदर लाल, इंस्पेक्टर सुशील कुमार पांडे, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर आईजी रमेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट रमेश मण्डियाल, सहायक कमाण्डेन्ट जरनैल सिंह डडवाल, इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह पठानिया, इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह, इंस्पेक्टर कुशल पठानिया, सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी हिमाचल सरकार : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल। एएम नाथ, ऊना, 27 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – डीसी राघव शर्मा

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक् ऊना, 5 जनवरी – जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमलैहड़, कलूर, लदरौर और कड़ोहता में बताई सरकारी योजनाएं : लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार

हमीरपुर 05 फरवरी। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिला हमीरपुर में भी विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के आदेशों के बाद DC सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे जन समस्याओं का समाधान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद सभी जिलों के उपायुक्त अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं का...
Translate »
error: Content is protected !!