बीकेआई से संबंधित दो आतंकी गिरफ्तार : दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

by

अभिषेक पराशर : चंडीगढ़ L  काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पकड़े गए दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा के सीधे संपर्क में थे और आने वाले दिनों में प्रदेश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हुए थे।

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव भुल्लर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अमृतसर जिले के गांव रामपुरा निवासी गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

दो दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन नाबालिगों समेत पांच कार्यकर्ताओं को एक 86पी हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी यूके, अमेरिका और यूरोप में बैठे अपने विदेशी हैंडलरों के निदेर्शों के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि आरोपी सीमा-प्रदेश की शांति और सौहार्द को भंग करने के लिए सरकारी इमारतों और पुलिस संस्थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे।

आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में इनके पिछले और मौजूदा संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। आॅपरेशन का विवरण साझा करते हुए, एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय और ठोस सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर की टीमों ने एक गुप्त आॅपरेशन चलाया और फिरोजपुर के तलवंडी भाई से संदिग्ध व्यक्तियों हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गुलशन सिंह उर्फ नंदू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है और पूछताछ से देश के भीतर और बाहर के संपर्कों तथा इनके द्वारा चुने गए संभावित लक्ष्यों के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला मर्डर का नही था बदला…. क्यों कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया को गैंगस्टरों ने मारी गोली ? ….मोहाली SSP ने बताया

मोहाली में सोमवार 15 दिसंबर को कबड्डी के मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया था।जब एक टूर्नामेंट के दौरान सेल्फी लेने के बहाने हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ...
article-image
पंजाब

देश की एकता और प्रगति था पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना : खन्ना

होशियारपुर 25 सितम्बर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्षय में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी का जन्म...
article-image
पंजाब

Punjab News : अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 मई। पंजाब की राजनीति में आज उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक...
article-image
पंजाब

संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी : गांव टिब्बा टपरियां के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा

रूपनगर, 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गांव टिब्बा...
Translate »
error: Content is protected !!