बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन की सीट बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत : भाजपा का 31 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) बांकीपुर से जीत गए हैं। पीके 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

ये सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जाने से खाली हुई थी। 31 सालों से यहां भाजपा जीत रही थी लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। नितिन नबीन को पीएम नरेंद्र मोदी अपना बॉस भी कहते हैं।

प्रशांत किशोर को कुल वोट 64 हजार से ज्यादा मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार 44 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। RJD नेता रेखा कुमारी को कुल 14 हजार वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर इस सीट से शुरुआत से लीड बनाए हुए हैं। उन्होंने एक भी राउंड में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को आगे आने ही नहीं दिया है। ये प्रशांत किशोर की पहली चुनावी जीत है।

जीत पर क्या बोले प्रशांत किशोर?  बांकीपुर के लोगों ने जिस भरोसे के साथ हमें समर्थन दिया है, सबसे पहले उस भरोसे का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। हम अपनी पूरी ताकत से इस इलाके के लिए काम करेंगे। मैं बड़े-बड़े दावे नहीं करना चाहता। सिर्फ विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा। लेकिन अगले दो से तीन महीनों में लोगों को यहां बदलाव की शुरुआत जरूर दिखेगी।

बांकीपुर की जनता ने बीजेपी नेतृत्व को साफ संकेत दिया है कि बिहार के लिए एक बेहतर मुख्यमंत्री का चेहरा सामने लाया जाए। अगर बीजेपी सम्राट चौधरी की जगह कुशवाहा समाज से किसी दूसरे नेता को जिम्मेदारी देना चाहती है, तो यह उनका अंदरूनी फैसला है। हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जो भी चेहरा हो, वह ईमानदार, सक्षम और बिहार के विकास के लिए काम करने वाला होना चाहिए।

31 साल का रिकॉर्ड टूटा : बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। 1995 से इस सीट पर बीजेपी लगातार जीत दर्ज करती आई है। इस बार भी पार्टी को अपनी जीत का पूरा भरोसा था। लेकिन शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। यह उपचुनाव बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर कराया गया। 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इस बार 34.30 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 7 प्रतिशत कम रही।

कौन-कौन मैदान में थे ?…. उपचुनाव में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया, जबकि आरजेडी ने रेखा कुमारी पर दांव लगाया। लेकिन अब तक के रुझानों में मुकाबला सीधे प्रशांत किशोर और बीजेपी के बीच दिखाई दे रहा है। फिलहाल ये सिर्फ मतगणना के रुझान हैं। अंतिम नतीजा सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही घोषित होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने संभाला चंबा के DC का कार्यभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी है मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा, 6 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा ज़िला के...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!