बीजेपी के प्रत्याशी कब करेंगे नामांकन पत्र दाखिल : जानने के लिए पढ़े

by

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 9 मई से लेकर 14 मई तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए  हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश की चारों सीट पर जीत तय है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से मुद्दाविहीन है और सनातन विरोध की ही बात कर रही हैं। ऐसे में जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस बार भी रिपीट करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत की हैट्रिक लगेगी।

बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन तिथि  : 

  • 10 मई : डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा
  • 13 मई : अनुराग ठाकुर, हमीरपुर और सुरेश कश्यप, शिमला
  • 14 मई : कंगना रनौत, मंडी

हिमाचल विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन तिथि : 

  • 9 मई : रवि ठाकुर (लाहौल स्पीति)
  • 10 मई : आईडी लखनपाल (बड़सर), राजिंदर राणा (सुजानपुर), देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलैहड़)
  • 14 मई : सुधीर शर्मा (धर्मशाला)
  • गगरेट से चैतन्य शर्मा की नामंकन तिथि कुछ दिन में तय होगी.

15 मई के बाद प्रचार में उतरेंगे बड़े नेता :   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 14 मई तक अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए बड़े नेताओं को भी चुनावी प्रचार में उतारा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अनुराग ठाकुर खुद भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 तस्कर हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़े: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ । बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 57.5 ग्राम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
हिमाचल प्रदेश

शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व जमा दो कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ डैम एमओयू के लिए मोदी-शाह और भाजपा सरकारों का आभार : जयराम ठाकुर

दिल्ली-राजस्थान में भाजपा सरकार बनी तो किशाऊ डैम पर बनी सहमति अपनी पीठ थपथपाने के बजाय मोदी-शाह का आभार जताएं सुक्खू : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!