बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या : बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

by

बीड़, 30 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक कलाकारों में धीरज शर्मा, काकू राम ठाकुर, निकेश ब्रजातिय, राखी गौतम ने प्रस्तुतियां दी।
लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त स्थानीय महिला मण्डलों तथा बच्चों ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का मंचन किया। लोक कलाकारों ने स्थानीय लोगों और विदेशी मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया।
दूसरी संध्या में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू कार्यक्रम में शामिल हुए। एसडीएम बैजनाथ देवी सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को टोपी शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, उप प्रधान बीड़ कपिल, बीडीसी सदस्य राजकुमार ,शलभ अवस्थी, ज्योति ठाकुर , राजेंद्र परमार, विकास राणा , सचिन शर्मा , तहसीलदार हरीश कुमार , संस्थापक बीपीए सुरेश ठाकुर , प्रवीन ठाकुर , राजकुमार , चमेल ठाकुर, कुमार सोनू, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग विभिन्न विभागों के अधिकारी और उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला 19 नवंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदीप ठाकुर अध्यक्ष : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुने गए

शिमला : प्रदीप ठाकुर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। ब्लॉक और जिला के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव आज शिमला के समरहिल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर पुल से जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री

चार करोड़ से सौंदर्यीकरण शुरू, 22 करोड़ का हेलीपोर्ट और 10 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक निर्माणाधीन रोहित जसवाल।  ऊना, 6 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11.55 करोड़ रुपए की ठगी : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक हटली शाखा में 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया व्यक्ति

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले को लेकर साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से एक और गिरफ्तारी की है। साइबर पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!