बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद आंधी में फंसा पायलट, घर की छत पर गिरा

by

एएम नाथ। जोगिंद्रनगर :  हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पास, पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट आंधी की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब पायलट ने प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी शुरू हो गई, जिससे पायलट का अपने पैराग्लाइडर पर से नियंत्रण खो गया। आंधी इतनी तेज़ थी कि पायलट को करीब 20 किलोमीटर दूर तक ले गई।
अंततः वह जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर की छत (लेंटर) पर जा गिरा। इस दुर्घटना में पायलट को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद की।
पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह के इस्तीफा देने से आए देहरा वासियों के अच्छे दिन : कमलेश

हर साल मिलने वाली विधायक और ऐच्छिक निधि कहां लगाई भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुके एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती रैली में 2310 में से 1955 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट : अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए पांचवें दिन पहुंचे 317 अभ्यर्थी

मंडी, 24 दिसम्बर :   अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 317 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। पांचवें दिन जिला मंडी की सदर तहसील से लिखित परीक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : आईटीआई लंबलू में रोजगार एवं प्रशिक्षण मेला 11 को

हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने...
Translate »
error: Content is protected !!