बीड़ में पैराग्लाइडिंग करती महिला पायलट की उड़ान भरने के दौरान गिरने से मौत

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ से उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की पैराग्लाइडिंग करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा, निवासी जी 34 सेक्टर 25 नोएडा, गौतमबुधनगर की रहने वाली थीं।
                         आशुतोष भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर के पद पर सेवारत हैं। दंपती पिछले छह साल से बीड़ आकर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते रहे हैं। दो दिन पूर्व ही वे बैजनाथ के बीड़ पहुंचे थे। रविवार दोपहर करीब 12:55 बजे पति और पत्नी ने अलग-अलग पैराग्लाइडर से बीड़ से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिरीं।
पायलट रितु चोपडा को गिरते हुए पति ने देख लिया। उन्होंने तुरंत लैंडिंग कर बैजनाथ पुलिस, स्थानीय प्रशासन और भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में वायुसेना का हेलिकाप्टर वहां पहुंचा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिला को पहाड़ी से निकाल लिया गया और बैजनाथ अस्पताल ले गए। अस्पताल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वायुसेना के हेलिकाप्टर से ही पति महिला के शव को नोएडा ले गए। बैजनाथ थाने के डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता : पौहंज की सेजल ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक और सौ मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता

हमीरपुर 06 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में नौंवीं कक्षा की छात्रा सेजल ने दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला और राज्य स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेजल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी में छात्राओं को किया जागरूक :’वो दिन’ योजना के तहत शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने बनीखेत के सुभाष चंद व भरमौर के विनोद को सौंपा महामंत्री दायित्व

इंद्र कुमार व निर्मल पांडे को दी गई प्रवक्ता की जिम्मेवारी भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में किया कार्रकारिणी का विस्तार एएम नाथ। चम्बा :  भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल ‘छोटी काशी साहित्य उत्सव’ का सफल आयोजन

प्रसिद्ध लेखक राजा भसीन ने किया उद्घाटन एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत संकन गार्डन में आयोजित मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल “छोटी काशी साहित्य उत्सव” का सफल आयोजन हुआ।...
Translate »
error: Content is protected !!