बीत इलाके में बिजली के लंबे लंबे अघोषित कट लगाए जाने के खिलाफ 21अप्रैल को बीत के लोग बीनेवाल कार्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

by

गढ़शंकर। बिजली के बीत इलाके में लंबे लंबे अघोषित कटों के खिलाफ 21 अप्रैल दिन मंगलवार को सुवह साढ़े दस वजे बिजली दफ्तर बीनेवाल के समक्ष प्रदर्शन करेंगे ।  यह जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, कामरेड गरीब दास बीटन, वॉइस ऑफ़ दा पीपल के को कन्वीनर पवन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल ने कहा कि गर्मियों अभी शुरू हुयी है और रोजाना 12 से 16 घंटे तक के लंबे लंबे अघोषित कट लगने शुरू हो गए है।
उन्होनों कहा कि बीत इलाके के लिए बिजली की सप्लाई 24 घंटे जारी रखने के लिए अगर बीनेवाल कार्यालय में धरने के बाद गढ़शंकर में प्रदर्शन करना पड़ा तो बीत के लोग उसके लिए तैयार है।  उन्होनों कहा कि बीत के लोगों ने 2004 में 24 घंटे पॉवरकॉम के कार्यकारी इंजीनियर के समक्ष गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर रात ग्यारह वजे तक धरना लगाया था। जिसके बाद मौके पर चीफ इंजीनियर ने पहुँच कर बीत इलाके के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की घोषणा की थी और उसके बाद लगातार बीत इलाके को 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी है। हालांकि कई बार इससे पहले भी बिजली के कट लगाने शुरू किए तो बीत के लोगों के संघर्ष किया तो फिर से बिजली 24 घंटे बहाल कर दी गई। अब फिर से कट लगने शुरू हो गए।  जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
पंजाब

Get your and your children’

Hoshiarpur/ Daleet Ajnoha/November 04 :  Deputy Commissioner Komal Mittal said that ‘Aadhaar’ is an important identity document issued by the Government of India, which provides various benefits to the citizens. Aadhaar card can be...
Translate »
error: Content is protected !!