*बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए केंद्र ने जारी की 20.25 करोड़ की पहली किश्त : *हरोली के 22 से अधिक गांवों की 50 हजार कनाल भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ*

by
उपमुख्यमंत्री की ‘हर खेत को पानी’ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुफल है यह योजना
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र सरकार ने बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए 20.25 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। यह योजना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दूरदर्शी और सतत प्रयासों का प्रतिफल है, जिसे भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने मार्च 2025 में स्वीकृति प्रदान की थी। योजना की कुल लागत 75 करोड़ रुपये है, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।
इस योजना के तहत बीत, पालकवाह, कर्मपुर क्षेत्र के 22 से अधिक गांवों की लगभग 50 हजार कनाल कृषि भूमि को बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया होगी। इससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।
बता दें, यह योजना उपमुख्यमंत्री के हर खेत को पानी पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुफल है और उनके दूरदर्शी और लक्षित प्रयासों से संभव हुई है। इस योजना की मंजूरी के लिए उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से कई चरणों में बैठकें कीं और हिमाचल प्रदेश का पक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डीपीआर की स्वीकृति सहित सभी तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अब इसकी पहली किश्त जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार तथा जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
श्री अग्निहोत्री ने बताया कि इससे पहले बीत क्षेत्र उठाऊ सिंचाई योजना के पहले चरण में 42 करोड़ रुपये की लागत से 9 गांवों की 29 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र एक समय गंभीर जल संकट से जूझ रहा था, लेकिन अब यहां नगदी फसलों का उत्पादन बढ़ा है और किसान कृषि कार्यों में पुनः सक्रिय हुए हैं। जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल नहीं पहुंचे हैं, वहां नई योजना के माध्यम से जल उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर खेत को पानी और हर किसान को राहत पहुंचाना है। इस दिशा में हम योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं और परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली क्षेत्र में जल आपूर्ति और सिंचाई क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं पर कुल 325 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। इनमें बीत क्षेत्र में 66 करोड़ रुपये की योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। पोलियां में 50 लाख लीटर और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर जल संग्रहण क्षमता वाले टैंक तैयार किए गए हैं। पाइपलाइन विस्तार कार्य भी पूर्णता की ओर है। बल्क ड्रग पार्क के लिए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त, पुराने तालाबों व टोबों की रिचार्जिंग के लिए 12 करोड़ रुपये, पेयजल योजनाओं पर 105 करोड़ रुपये और सिंचाई परियोजनाओं पर 130 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में नालों के तटीकरण पर भी 13 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित...
Translate »
error: Content is protected !!