बीपीएल चयन की आय सीमा बढाये सरकार : मनोज जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

by

एएम नाथ। चम्बा : बीपीएल चयन को लेकर सर्वे और आवेदन चले हैं। जिसकी तारीख तीस अप्रैल तक निर्धारित की गई है ।

नई गाइडलाइनों के अनुसार बीपीएल से परिवार तो कट जायेंगे परंतु जो नये डालने की शर्तों के अनुसार परिवार की पचास हजार की सालाना आय होनी चाहिये । इसमें समस्या यह है कि बिना बीपीएल के पचास हजार का प्रमाण पत्र बनता ही नहीं है। इसको लेकर लोग लोक मित्र केंद्र, तहसील और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं जिसमें समय और धन की बर्बादी हो रही है उसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं ।
इसी मांग को लेकर करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने उपायुक्त चम्बा के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंद्र सिंह सुखु को एक ज्ञापन सौंपा है । उन्होने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि सरकार या तो बीपाएल के चयन हेतु परिवार की आय सीमा बढ़ाए या फिर तहसीलदार को जायज परिवारों के प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देशित किया जाये । ताकि गरीब लोगों को दर दर न भटकना पड़े क्योंकि आज भी जायज लोग हैं जो बीपीएल में शामिल होने जरूरी हैं परंतु पचास हजार आय प्रमाण पत्र न बन पाने की स्थिति में उनको शामिल नहीं किया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित राणा।  ऊना :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक ने केंद्रीय मंत्री से भरमौर विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग और समर्थन

एएम नाथ। दिल्ली :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्थान से पशु-आवक पर रोक लगे, नहीं तो सड़क से सदन तक होगी लड़ाई : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर -पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान से बड़े पैमाने पर आने वाली भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए सीधा संकट बन...
Translate »
error: Content is protected !!