बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

by

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ

कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण।

बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर डॉक्टर रेड्डी उद्योग के सहयोग से पौधारोपण किया गया व विभिन्न प्रकार के फलदार ,छायादार, आयुर्वेदिक एवं सजावटी पौधे लगाए गए। प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ सी.ई.ओ.
बीबीएनडीए एवं नगर निगम बद्दी की कमिश्नर सोनाक्षी तोमर ने किया। उन्होंने बद्दी के सनसिटी मार्ग पर मियां बाकी जापानी टेक्नोलॉजी के आधार पर पौधारोपण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र प्रदूषण की चपेट में आ रहा है । ऐसे में पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी ड्राइव चलाई जा रही है जिसमें आज डॉक्टर रेड्डी उद्योग के सहयोग से बद्दी सनसिटी मार्ग पर मियां बाकी प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ो पौधे लगाए गए । उन्होंने उन्होंने इस पौधारोपण ड्राइव में सहयोग देने के लिए दबाव उद्योग डॉक्टर रेड्डी का धन्यवाद किया व कहाकहा कि इस प्रकारके कार्य में सभी उद्योगों, समाजसेवियों व आम लोगों को आगे आना चाहिए ताकि विकास के साथ-साथ प्रदूषण को कम करके आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बद्दी सनसिटी मार्ग पर हरियाणा की तरफ से हो रहे अवैध खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस व खनन विभाग को इसके ऊपर तुरंत रोक लगनी चाहिए । इस मौके पर
बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद, टी.सी.पी. गणेश लाल, ए.टी.पी. राजेश कोंडल, जॉइंट कंट्रोलर नाग सिंह , एस.डी. ओ. दिग्विजय ठाकुर, विकास परमार, जेई सतीश कुमार ,डॉक्टर रेड्डी एच.आर. हेड रमन आगरा ,प्लांट हेड अमित हुसन चंद टीपू समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 10वीं राज्य स्तरीय मेगा आपदा मॉक ड्रिल आयोजित …भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने व सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला चंबा में 10वीं राज्य स्तरीय मेगा आपदा मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू की नई रणनीति : अब बागियों को नहीं मनाएंगे… वीरभद्र गुट को साधने का प्रयास

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू अब अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायकों का मान-मनौव्वल नहीं करेगी। सरकार को स्थिर बनाए रखने के लिए वीरभद्र गुट को साधने की रणनीति तैयार की गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!