बीबीएमबी स्कूल से संबंधित माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे, कोर्ट के आदेशों की अक्षरशः पालना की जाएगी – चीफ इंजीनियर राकेश गुप्ता

by

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 27 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल से संबंधित बोर्ड की ओर से आमंत्रित की गई अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) के मामले में माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्टे आदेश दिए जाने के मद्देनज़र, मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने कहा है कि बोर्ड द्वारा कोर्ट के आदेशों की अक्षरशः पालना की जाएगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल रिट याचिका संख्या 39045-2025 की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायमूर्ति संदीप मुदगिल की अदालत द्वारा इस संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पारित किए गए हैं। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड इन आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करेगा।
मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि माननीय हाईकोर्ट के स्टे आदेशों के अनुपालन में अब इस विषय में कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  समागम में बतौर मुख्यातिथी बाबा शिंदा शामिल हुए। इस  दौरान एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल...
article-image
पंजाब

लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को हर सहूलियत उपलब्ध कराने की जा रही कोशिश : पवन कुमार हैप्पी

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपुरनी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस : स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़

नई दिल्ली: आप नेताओं को बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपन प्रदर्शन खत्म कर दिया है। केजरीवाल बाकी विधायकों और सांसदों के...
Translate »
error: Content is protected !!