बीहड़ां के सरपंच सहित सैला कलां के लगभग दो दर्जन नेता आप में शामिल 

by
गढ़शंकर, 3 अप्रैल: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में गांव बीहड़ां के सरपंच सोहन सिंह सहित गांव सैला कलां के बड़ी संख्या में पंच, नंबरदार व युवा नेता जिनमें बहादुर सिंह, गुरदीप सिंह भुल्लर, दिलावर सिंह, दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सतनाम सिंह, लछमन सिंह, महेंदर सिंह, मनीष कुमार, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बूटा सिंह, हरिंदर सिंह, राज मोहन, मनदीप, सनी शर्मा, सरवन सिंह, विक्रांत सिंह, अजय जोशी, विशाल जोशी, सुखदेव सिंह, सोहन सिंह, गगनजीत सिंह, दविंदर सिंह, मनिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री रौड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर हलके में लोग मुख्यमंत्री पंजाब के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। युवा नेता गुरदीप भुल्लर और सरपंच सोहन सिंह ने कहा कि हलके में 9 आम आदमी क्लीनिक खुले हैं। सभी प्रकार की जांचें और 95 प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध होने से आम आदमी के लिए इलाज आसान हो गया है। इस अवसर पर चरणजीत सिंह चन्नी, गुलशन राणा, जुझार सिंह नागरा, रेशम सिंह पक्खोवाल, अशोक कुमार सरपंच हाजीपुर, बलवीर सिंह सिंबली, डाॅ. दलजीत सिंह सैला, प्रवेश चंद्र सरपंच, सतनाम सिंह जस्सोवाल आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
article-image
पंजाब

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार पंजाब, सरकार ने पेश की 6 बड़ी परियोजनाएं

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए पूर्ण हड़ताल करके चौथे दिन भी धरना जारी

गढ़शंकर, 9 मई :  म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की अगुवाई में चौथे दिन पूर्ण हड़ताल की गई और सभी...
Translate »
error: Content is protected !!