बी.एस.एफ. के जवान सीमाओं के साथ साथ बने जल के प्रहरी : खन्ना

by

जल संरक्षण में पहल कर जवान पूरे विश्व को दें सार्थक सन्देश : खन्ना
होशियारपुर : श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व सांसद अविनाश राय ने जल संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में आयोजित किया जिसमें खन्ना द्वारा कैंप में प्रशिक्षण ले रहे सुरक्षा बालों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनसे जल बचाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा की सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की सीमाओं के प्रहरी तो हैं ही परन्तु यदि वे अपनी ड्यूटी के साथ साथ कुदरत की अनमोल देन जल को संरक्षित करने को अपना कर्त्तव्य बना लें तो पूरे विश्व को पानी की कमी से होने वाले संभावित खतरे से बचाया जा सकता है। खन्ना ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान इसमें पहल कर देश की तीनो सेनाओं को भी जल संरक्षण को अपना मौलिक कर्त्तव्य बनाने का सन्देश दे सकते हैं । खन्ना ने कहा कि इस्तेहास इस बात का गवाह है की विश्वव्यापी आन्दोलनों का आगाज सदैव भारत से ही हुआ है। खन्ना ने कहा कि यदि भारत की सेनाओं के जवान अपनी ड्यूटी के साथ साथ जल संरक्षण को भी अपना कर्त्तव्य बना लें तो इससे पूरे विश्व में जल संरक्षण के प्रति सार्थक सन्देश जायेगा। खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से जल्द ही जवानों की जल संरक्षण के प्रति जानकारी का मंथन करने के लिए इस विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम आने वाले जवानो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व पुरुस्कृत भी किया जाएगा। खन्ना ने कहा की ट्रस्ट का लक्ष्य कुदरत की अनमोल दें पानी और पर्यावरण संरक्षण का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुमलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा

पट्टा मेहलोग,16 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चंडी के बुमलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को मंदिर कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 9 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे या आपत्तियां

हमीरपुर 27 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 शुक्रवार से आरंभ हो गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया...
article-image
पंजाब , समाचार

शराब के शौकीनों के लिए गर्मी में राहत : अंग्रेजी शराब और बीयर के रेट एक जुलाई से होंगे कम

चंडीगढ़ : शराब पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब में अब हरियाणा से भी सस्ती शराब मिलने जा रही है। यहां तक कि पियक्कड़ों के लिए बीयर भी चंडीगढ़ से कम दामों...
Translate »
error: Content is protected !!