बुजुर्गों के कल्याण के लिए ‘साडे बुजुर्ग-साडा मान’ विशेष कैंप 13 अक्टूबर को : नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और पेंशन के लिए मौके पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

by

होशियारपुर, 7 अक्टूबर। पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए तैयार किए गए स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स-2026-27 के तहत जिला प्रशासन होशियारपुर के सहयोग से 13 अक्टूबर को जिला स्तरीय समारोह ‘साडे बुजुर्ग-साडा मान’ आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सिटी सेंटर, ऊना रोड में होगा।

समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल जांच कैंप, नि:शुल्क दवाइयों का वितरण तथा बुजुर्गों की सुरक्षा संबंधी जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

पेंशन के लिए मौके पर होगा ऑनलाइन आवेदन

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि समारोह के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों के वृद्धावस्था पेंशन और वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र के लिए फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे पात्र बुजुर्गों को संबंधित सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के निर्धारित नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु के प्रमाण के तौर पर दो दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें एक आधार कार्ड तथा दूसरा आयु प्रमाण के रूप में वोटर कार्ड/वोटर स्लिप, दसवीं का प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक को अपना बैंक खाता विवरण अथवा बैंक पासबुक भी साथ लानी होगी।

बुजुर्गों से कैंप का लाभ उठाने की अपील

जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने जिले के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में 13 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पहुंचें और स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाइयों, जागरूकता तथा सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जैसी सुविधाओं का लाभ उठाएं।

प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 1 इंजेक्शन, 13 साल तक रहें टेंशन फ्री ; अब पुरुषों के लिए आया गर्भ निरोधक इंजेक्शन

नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरुषों के लिए पहली भारतीय गर्भ निरोधक इंजेक्शन की खोज कर डाली है। इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : रायत बाहरा यूनिवर्सिटी और ‘आप’ के मंच से मनीष सिसोदिया का आह्वान, प्रदेश में बनेगी विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था

रोहित जसवाल । होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
पंजाब

महिला का पर्स छीनने वाले दो सनेचरो में से एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने किया काबू

होशियारपुर :  बैंक से ड्यूटी कर घर वापस लौट रही स्कूटी सवार महिला का पर्स छिनने वाले दो सनेचरो में से एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने काबू करने में कामजाबी हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!