बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

by
पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।
इन बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की संभाव्यता रिपोर्ट तैयार हो गई है। पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई- अहमदाबाद के बीच चलेगा, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद दिल्ली और अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और पंजाब के करीब 343 गांवों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन के अधिग्रहण के लिए सरकार ने किसानों से बातचीत भी शुरू कर दी है।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट
दिल्ली-अमृतसर चलने वाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट की कुल लंबाई 465 किमी होगी। बुलेट ट्रेन दिल्ली से शुरू हो कर बहादुरगढ़, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर जाएगी। दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन कुल 15 स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल है। इस बुलेट ट्रेन की हाई स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं रनिंग स्पीड 320 किमी प्रति घंटा और एवरेज स्पीड 250 किमी प्रति घंटा होगी। इस बुलेट ट्रेन में एक बार में करीब 750 यात्रियों कर सकेंगे। दिल्ली से हरियाणा होते हुए अमृतसर तक के रूट पर हर जिले में एक स्टेशन बनाया जाएगा, जिस पर करीब 61 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है।
पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अधिग्रहण की किए जाने वाले 343 गांवों में से 186 गांव पंजाब के है। जिनकी जमीनें ली जाएंगी। इसमें जालंधर से 49, मोहाली से 39, अमृतसर से 22, लुधियाना से 37, फतेहगढ़ साहिब से 25, कपूरथला से 12 , तरनतारन और रूपनगर से एक-एक गांव शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एसएचओ ने रंजिशन थार का 1.05 लाख रुपये चालान काटा— कहा एसपी दफ्तर पहुंचा भाजयुमों का नेता ने : साक्षी वर्मा ने दिए जांच के आदेश

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक थार  गाड़ी का 1 लाख रुपये से अधिक चालान काटने के मामले में नया मोड़ आया है।  थार के मालिक ने एसएचओ पर...
article-image
पंजाब

कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत जी की यादगार बनाने के लिए डीसी होशियारपुर को ज्ञापन

होशियारपुर :  सीपीआईएम जिला कमेटी ने सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल की अगुवाई में डीसी होशियारपुर संदीप हांस को मांगपत्र सौंप कर देश के महान इंकलाबी कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत का स्मारक जिला कचहरियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर : पकड़ा गया नामी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना

पटियाला : पुलिस व गैंगस्टर में एनकाउंटर हुआ। इस दौरान मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। मौके पर पुलिस ने नामी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी कोट इसे खां, जिला मोगा को काबू...
Translate »
error: Content is protected !!