बेअंत सिंह जैसे हश्र की धमकी, अमृतपाल सिंह से CM भगवंत मान की जान को खतरा : पंजाब पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

by

पंजाब पुलिस ने दावा किया कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक और सांसद अमृतपाल सिंह से मुख्यमंत्री भगवंत मान  की जान को गंभीर खतरा है। पंजाब पुलिस ने यह भी कहा है कि अमृतपाल सिंह और उसके साथी राज्य में कानून-व्यवस्था को भी खराब कर रहे हैं।  पंजाब पुलिस ने ये दावे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में प्रस्तुत एक हलफनामे में किए हैं, जिसमें उन्होंने अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो क्लिप का हवाला दिया है।

क्या है उस वीडियो क्लिप में, जिसके आधार पर पंजाब पुलिस कर रही है दावा :  कथित वीडियो क्लिप में खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री (भगवंत मान) इस तरह से काम कर रहे हैं कि उनका भी वही हश्र होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था। बता दें कि अगस्त 1995 में राज्य सचिवालय के अंदर आत्मघाती बम हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी।

अमृतपाल सिंह  दावे के मुताबिक वीडियो में कहता है :  हमने सीएम मान को सीएम बेअंत सिंह के रास्ते पर न चलने की चेतावनी दी थी…सीएम मान अभी भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। दिलावर ने मानव बम की तरह काम किया और सीएम बेअंत सिंह को उड़ा दिया…सीएम मान ने ही ऐसा किया है कि आज इस भीड़ में से कई दिलावर पैदा हो गए हैं।”  पुलिस ने कहा कि इस तरह के बयानों से युवाओं को यह विश्वास दिलाने की संभावना है कि लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित मुख्यमंत्री की हत्या करना एक “वीरतापूर्ण कार्य” था। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें आशंका है कि अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगी उनके कट्टरपंथी विचारों के खिलाफ असहमति जताने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गंभीर अवैधानिकताएं कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा- ‘अगर वह कानून को अपने हाथ में लेता…  पंजाब पुलिस ने एक विस्तृत हलफनामे में कहा, “अगर वह (अमृतपाल सिंह) कानून को अपने हाथ में लेता और उन सभी को नुकसान पहुंचाता जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं हो सकते हैं, जैसा कि उसने हाल के दिनों में किया है, तो कानून और व्यवस्था, सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव और राज्य की सुरक्षा की गंभीर और प्रतिकूल स्थिति पैदा होने की सबसे अधिक संभावना है।” पुलिस ने ये हलफनामा प्रचारकों के सहयोगियों सरबजीत सिंह कलसी और गुरमीत सिंह गिल द्वारा दायर याचिकाओं के जवाब में दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
पंजाब

अंडर-15 वूमैन क्रिकेट में होशियारपुर पंजाब में रहा उपविजेता : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विजेता व उपविजेताओं को दिए पुरस्कार

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए गए अंतर जिला अंडर-15 वूमैन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमृतसर ने होशियारपुर को हराकर विजेता बनने तथा होशियारपुर को पंजाब का उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा पंजाब प्रदेश कमेटी की घोषणा : महिला र्मोचा को जय इंदर कौर अध्यक्ष, 12 उप प्रधान, 5 जर्नल सेक्र्रेट्री, 12 स्टेट सेक्रेट्री्र, 21 सदस्य कोर ग्रुप/ कमेटी में और 5 सदस्य सपैशल इनवाईटी कोर ग्रुप/ कमेटी के नियुक्त

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सलाह मशविरा के बाद 68 सदस्यों बाली प्रदेश कमेटी की सूची प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने और भाजपा पंजाब ने...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल)...
Translate »
error: Content is protected !!