बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

by

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।  वर्ष 2015 में जिले में बेअदबी के बाद हुए कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड में एसआइटी की ओर से की गई जांच के बाद अदालत में ट्रायल शुरू हो चुके हैं, परन्तु बेअदबी कांड में आरोपित तथा मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य हर्ष धूरी, संदीप बरेटा व प्रदीप कलेर तब से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।  

                             डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित उक्त तीन सदस्यों को  सात जुलाई 2020 को एसआइटी ने नामजद किया था। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा 1 जून 2015 को बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ की चोरी, 25 सितंबर 2015 बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पोस्टर लगाने की घटना तथा उसके पश्चात 12 अक्तूबर 2015 बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ की बेअदबी के तीनों मामलों में तीन एफआइआर दर्ज की गई थीं।   तीनों मामलों में उक्त तीनों अरोपितों को अदालत की तरफ से 2021 में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। अब प्रदीप कलेर के अयोध्या में होने की सूचना मिलने के पश्चात एसआइटी व सीआइए फरीदकोट ने संयुक्त ऑपरेशन में उसे 9 फरवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।  उधर, इस मामले में आइजी गुरशरण सिंह संधु ने बताया कि प्रदीप कलेर बेअदबी मामलों में साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित है और अब उससे बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। इतने समय तक वह कहां और किस तरह वह अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था यह भी पूछताछ की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी के विभिन्न विभागो मे कई पद खाली पड़े है, भरने की तरफ बीबीएमबी प्रबंधन कोई भी ध्यान नही दे रहा – शिव कुमार

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) :भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन की गेट रैली संसारपुर टेरस(हिमाचल बॉर्डर) तथा मुख्य अभियंता ब्यास बाँध के कार्यालय परिसर के समक्ष आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के प्रधान अशोक कुमार व अन्य प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
पंजाब

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना चाहती है केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार: सांसद मनीष तिवारी

मोरिंडा/रोपड़, 25 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा अगुवाई वाली सरकार देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाही लाना...
Translate »
error: Content is protected !!