बेटियां आत्मनिर्भर बनें और सपने साकार करें : मनोहर नाथ

by

पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर में छात्राओं को किया गया जागरूक

छात्राओं को मासिक धर्म, महिला अधिकार और सरकारी योजनाओं पर दी विस्तृत जानकारी

एएम नाथ। तीसा : पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) श्रीमती वीना देवी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकारों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
अपने संबोधन में जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनमें अपार प्रतिभा और संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि ‘अपराजिता मैं चम्बा की’ अभियान जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सीडीपीओ वीना देवी ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं तथा उनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
वृत पर्यवेक्षक पूजा कुकरेजा ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सहायता और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संकट की स्थिति में महिलाएं इन सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।
मनोहर नाथ ने किशोरियों से मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों और भ्रांतियों पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही सेनेटरी पैड के सुरक्षित निष्पादन, स्वच्छता संबंधी सावधानियों तथा मासिक धर्म के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में वृत पर्यवेक्षक रीता देवी, अध्यापक अनिल कुमार, राजेश सहित लगभग 250 छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राम सिंह 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से बागी राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ककड़ियार में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 मार्च :   कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा काले अंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव ककड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ऊना व डोहगी में की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक ऊना: 5 अगस्त 2022- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 400 करोड़ रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!