बेटी और मां ने बनाए एक-एक बॉयफ्रेंड: दोनों ने जो किया वह तो सहेली भी नहीं करती

by
जयपुर. राजधानी जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली जिले में रहने वाली कोमल नाम की एक युवती ने इतना कठोर कृत्य किया है कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। कोमल ने अपनी मां रेखा और मां के प्रेमी राजकुमार के साथ मिलकर अपने प्रेमी राहुल को मौत की नींद सुला दिया।
राहुल की हत्या कर लाश को सड़क किनारे हाइवे पर फेंक दिया था। 17 जनवरी के इस हत्याकांड का पुलिस ने कल रात खुलासा किया है।
राहुल और कोमल के बीच तीन साल से सबंध थे
बहरोड पुलिस ने बताया कि राहुल और कोमल के बीच तीन साल से सबंध थे। राहुल हरियाणा का रहने वाला था और कोमल के साथ बहरोड में रह रहा था। कोमल के पास ही एक मकान में उसकी मां रेखा और रेखा का प्रेमी राजकुमार किराये पर रह रहा था। राहुल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल से आखिरी बार बात कुछ दिन पहले हुई थी। तब पता चला था कि वह किसी कोमल के साथ रहा है।
मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
पुलिस ने कोमल को तलाश किया और फिर जांच शुरू की। कोमल की मां रेखा और प्रेमी राजकुमार को भी पकड़ा। जांच में सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से कोमल अपने नए प्रेमी के साथ अपनी मां के घर में रह रही थी। कोमल ने राहुल से दूरी बना ली थी। इसी की शिकायत करने के लिए राहुल 16 जनवरी को रेखा के पास गया था। वहां पहले ही कोमल मौजूद थी। कोमल ने अपनी मां और मां के प्रेमी के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी और लाश को फेंक दिया। अब पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग का न्यूनतम तापमान -6.9 कुकू मसूरी का -6.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

शिमला। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, 19 नवंबर को...
Translate »
error: Content is protected !!