बेटे ने अपनी 90 वर्षीय माँ को जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

by

मेहना : पंजाब में थाना मेहना के गांव कपूरे में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के बेटे की ओर से जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे पहले आरोपित बेटे कीओर से निहंग सिंहों समेत अपने साले के सहयोग से बुजुर्ग महिला से गाली गलोज करने के साथ मारपीट की गई। आग लगने से महिला के कपड़े जलने समेत महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां की ओर से दिए पैसों को किया खुर्दबुर्द :   अस्पताल में भर्ती 90 वर्षीय मलकीत कौर पत्नी भजन सिंह के बेटे राज कुमार निवासी कपूरे ने बताया कि वह चार भाई हैं, पिता की मौत हो चुकी है। उसका एक भाई नशा करने का आदी है जबकि उसकी मां की ओर से तीन बेटों की शादी कर दी गई है, उसका बड़े भाई से छोटा भाई जो उसकी मां के साथ अक्सर ही मेल मिलाप रखा था। उसकी मां की ओर से अपने बेटे पर पूरा विश्वास किया जाता था, लेकिन उसके भाई ने मां की ओर से दिए गए पैसों को जहां खुर्द कर दिया। वहीं मां के हिस्से में आए लगभग 20 मरले जमीन पर बने घर पर वह कब्जा करने की नीयत से पिछले कई दिनों से मां को तंग परेशान कर रहा था।

मां ने कर दिया था बेटे को बे-दखल :   पीड़ित महिला के बेटे राज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उसके भाई ने उसकी मां की बुरी तरह मारपीट की गई। उसकी मां मलकीत कौर ने उसके भाई को संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। उसका भाई गांव की ही रहने वाली एक महिला के बहकावे में आकर उनके साथ अक्सर ही झगड़ा करता रहता था। उसी के चलते शुक्रवार को देर शाम उसके भाई ने मां मलकीत कौर के साथ निहंग सिंहों समेत अपने साले को बुलाकर मां मलकीत कौर की बुरी तरह मारपीट करने के साथ ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी।  आग लगने से उसकी मां चिल्लाने लगी। जब उसे घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचकर अपनी मां को इलाज के लिए मौका कैसे अस्पताल में लेकर पहुंचा। डॉक्टरों का कहना है कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक महिला झुलस चुकी है।

वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं थाना मेहना में तैनात एएसआई दविंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पीड़ित बुजुर्ग महिला के बयान ले लिए गए है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मेंलाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैनिकों के परिवारों की शिकायतों का पहल के आधार पर किया जाए निपटारा : संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की जिले में कोविड संबंधी 994 रजिस्टर्ड मौतों वाले केसों में प्रभावित परिवारों 4 करोड़ 97 लाख रुपए का दिया जा...
article-image
पंजाब

नशीली गोलियां खाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियां खाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र सोहन सिंह, निवासी...
article-image
पंजाब

6-6-6 Walking Rule: जो मोम की तरह गला सकता है पेट की चर्बी, 50 की उम्र में भी नजर आएंगे 30 जैसे

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और शरीर को फिट बनाए रखने के लिए पैदल चलना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है. कहते हैं कि रोजाना 10 हजार कदम चलने से मोटापा पास भी नहीं...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान  सभा द्वारा 97वें दिन रिलायंस मॉल समक्ष धरना

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा द्वारा आज निरंतर चल रहे धरने तहत 97वें दिन रिलायंस मॉल समक्ष धरना लगाया। कुल हिंद किसान के नेताओं सहित जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेत्री सुभाष मट्टृ...
Translate »
error: Content is protected !!