बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले : पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में दी शिकायत

by
रोहित जसवाल।  ऊना :   बुजुर्ग पिता के बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनके चार दांत तोड़ दिए।  अब पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घायल पिता का मेडिकल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के अंब थाने के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 117(2) मामला दर्ज हुआ है।   66 साल के कृष्ण सिंह ने बताया कि वह घनारी तहसली के गांव गोंदपुर बनेहड़ा (अप्पर), का रहने वाला है।   17 जनवरी की रात को करीब 8-9 बजे रात उसके घर में उनके बेटे जगजीत सिंह ने मारपीट की और इस वजह से उनके चार दांत टूट गए. उन्होंने मेडिकल जांच कराने और बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी उनके बेटे ने कई बार उनके साथ मारपीट की है और उन्हें जान-माल का खतरा है। पुलिस ने शिकायत को दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।  शिकायतकर्ता को सिविल अस्पताल अंब भेजा गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई है।
डॉक्टर ने उनकी चोटों को गंभीर बताया और एक्स-रे कराने की सलाह दी. पुलिस ने धारा 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एएसआई रजनीश कुमार को सौंपी गई है. फिलहाल, मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति की प्रियंका पहली महिला HAS अफसर : पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर

एएम नाथ।  लाहौल स्पीति :  आम तौर पर माता-पिता का यही सपना रहता है कि जिस प्रोफेशन में काम कर रहे हैं, उसी में प्रोफेशन में उनके बच्चे भी आगे बढ़ें. यही सपना एचएएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मंगला से टापूंन जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण : 1 करोड़ 80 लाख के किये शिलान्यास व उद्घाटन, पुंदला संपर्क सड़क के निर्माण के लिए व्यय होंगे 75 लाख रुपये

विधानसभा क्षेत्र चंबा के एक समान विकास के लिए प्रतिबद्ध: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आज लगभग 1 करोड़ 80 लाख के शिलान्यास व उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र भी एचआईवी की चपेट में : नशे की सुई से बंट रही बीमारी

एएम नाथ। शिमला :  नशे की बुरी लत और दूसरे घातक बीमारी। प्रदेश में कई युवाओं की ऐसी हालत है। नशे की सुई से किए जाने वाले नशे से हिमाचल प्रदेश में एचआईवी जैसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी गोद लेने वाले 49 परिवारों को गरिमा योजना के तहत दी गई 10.29 लाख की सहायताः डीसी राघव शर्मा

कन्या भ्रूण हत्या पर जानकारी देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनामः डीसी ऊना – ऊना जिला में कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में जिला प्रशासन को पुख्ता जानकारी देने वाले को जिला...
Translate »
error: Content is protected !!